फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rare stone of Ram Setu will be worshiped during Ramotsav

Bareilly News: रामोत्सव के दौरान पूजा जाएगा रामसेतु का दुर्लभ पत्थर

Tue, 16 Jan 2024 03:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Rare stone of Ram Setu will be worshiped during Ramotsav
बरेली। अयोध्या में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन अलखनाथ मंदिर परिसर में रामेश्वरम से लाए गए दुर्लभ पत्थरों की भी पूजा की जाएगी। मंदिर परिसर में ही अलग से स्थान बनाकर पत्थर को पानी में डाला गया है। पानी में तैरते इस काले रंग के पत्थर की आकृति अन्य पत्थरों से अलग है। इस पत्थर को भगवान राम के प्रति आस्था का प्रतीक माना जाता है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु पत्थर के दर्शन जरूर करते हैं और अपने बच्चों को इससे जुड़ा इतिहास भी बताते हैं। हालांकि, पानी में तैरने वाले इस दुर्लभ पत्थर के रहस्य से काफी लोग अब भी अनजान हैं।
विज्ञापन

मंदिर से जुड़े पवन गिरि ने बताया कि 40 साल पहले दो पत्थर लाए गए थे। साल 2021 में एक पत्थर के चोरी हो जाने के बाद आम लोगों को इसे छूने की अनुमति नहीं है। वर्तमान में मंदिर परिसर में एक ही पत्थर मौजूद है। सुरक्षा के लिहाज से उसे ताले में रखा गया है। सफाई के लिए भी परिसर को खोला और बंद किया जाता है। अन्य लोग दूर से ही पत्थर के दर्शन कर सकते हैं। बरेली कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. वीपी सिंह ने बताया कि यह पत्थर आर्कमिडीज के सिद्धांत के मुताबिक पानी में इसलिए तैरता है, क्योंकि यह अपने भार से अधिक पानी को विस्थापित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed