फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rape,crime

दोस्त संग गई थी, दूसरे लड़कों ने पकड़ा तो मचा हंगामा

Thu, 25 Jul 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
rape,crime
बरेली। गंगानगर में घर से मोमोज खाने निकली लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला जांच में झूठा निकला। मेडिकल परीक्षण, बयान और मौके की तफ्तीश से पुलिस ने ये पता लगा लिया कि किसी परिचित दोस्त के साथ गई लड़की को जब दूसरे लड़कों ने घेरने की कोशिश की तो हंगामा मचा। किशोरी के बयान दर्ज कर पुलिस अब उसके दोस्त की तलाश कर रही है। वह शहदाना का रहना वाला है और डांस पार्टी में काम करता है।
विज्ञापन

गंगापुर निवासी रोडवेज कर्मचारी ने मंगलवार रात बताया था कि उनकी चौदह साल की बेटी शाम साढ़े सात बजे घर से मोमोज लेने निकली थी। काफी देर तक किशोरी नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। रात करीब दस बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि बेटी ईंट पजाया चौराहे के पास बेहोश पड़ी है। पिता और भाई पहुंचे तो देखा कि किशोरी के मुंह से झाग निकल रहा था। बारादरी थाने गए तो पुलिस किशोरी को जिला महिला अस्पताल लाई। हालांकि प्रारंभिक मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म जैसी स्थिति नहीं आई। किशोरी ने चार लड़कों पर उसे नशा देकर अगवा करने और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। पिता ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार को किशोरी की हालत ठीक हुई तो पिता और भाई के साथ वह मॉडल टाउन चौकी आई। यहां इंस्पेक्टर राहुल सिंह और विवेचक मनीष कुमार ने महिला पुलिस के साथ उससे पूछताछ की। पता लगा कि शाहदाना के एक लड़के रोहित से उसकी दोस्ती है। घर से मोमोज खाने के बाद वह अपने फ्रेंड के साथ घूमने चली गई। वे लोग मालगोदाम रोड पर पहुंचे। वहां वे बात कर रहे थे कि लड़के के कई दोस्त वहां आ गए और उससे जबर्दस्ती करने लगे। इस बीच मालगोदाम के मजदूर आ गए। उन्होंने इन लोगों को डंडों से खदेड़ दिया। वे लोग भागते हुए शहर की ओर आए। वह ईंट पजाया के पास बेहोश हो गई। बताया कि किसी ने उसके साथ गलत हरकत नहीं की पर वे लड़के ऐसा करने की कोशिश में थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि रोहित की तलाश की जा रही है। उससे बातचीत के बाद दूसरे लोगों का दोष मिला तो उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed