फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rape

दुष्कर्म पीड़ित के पति के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पहुंचे ग्रामीण

Fri, 17 Jan 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
rape
कहा- फर्जी आरोपों लगाकर वसूली की है तैयारी, पीड़िता बोली- सिर्फ छह लोगों के खिलाफ दी थी तहरीर
विज्ञापन

बरेली। गांव के करीब 36 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने के मामले में रोज नई बातें सामने आ रही हैं। अब महिला ने नया बयान देकर चौंकाया है। वहीं, आरोपी पक्ष ने सीओ सेकेंड को पत्र देकर उसके पति पर गंभीर आरोप लगाकर जांच की मांग की है।

पिछले दिनों कैंट की एक महिला ने गांव के छह लोगों को नामजद कराते हुए करीब 30 के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट कराई थी। इसके बाद से महिला और उसके पति अफसरों से शिकायत कर कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी दे रहे हैं। इस वजह से पुलिस अक्सर गांव में दबिश देती है और आरोपी पक्ष गांव से बाहर रहता है। इसी बीच महिला ने अफसरों से कहा कि उसने तो छह लोगों पर ही आरोप लगाए थे, 30 पर रिपोर्ट कैसे लिखी गई, उसे नहीं पता। वे दोनों तो अनपढ़ हैं, इसमें पुलिस ने खेल किया होगा। वहीं, गुरुवार को गांव के कई लोगों ने एसएसपी ऑफिस में सीओ सेकेंड सीमा यादव को पत्र देकर आरोप लगाया कि यह रिपोर्ट वसूली की खातिर कराई है। अब आरोपी पक्ष अक्सर पुलिस बुला लेता है और रुपये न देने पर कोई घटना करके जेल भिजवाने की धमकी देता है। हाल ही में उसने दो लोगों से मारपीट भी की। इस पर सीओ ने कैंट इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए हैं। सीओ सीओ सिटी अशोक कुमार का कहना है कि महिला के साथ हुई घटना की सच्चाई विवेचना में सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed