फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rape

चार नामजद समेत 35 अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

Wed, 18 Dec 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
rape

पीड़िता को नहीं तलाश सकी पुलिस, दूसरे पक्ष की महिलाएं भी आईं शिकायत करने
विज्ञापन

साध्वी प्राची बोलीं- पीड़िता को न्याय दिलाएंगे, झूठा केस कराए तो पुलिस जेल भेजे

बरेली। कैंट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने चार लोगों को नामजद कर 35 अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। कैंट पुलिस ने एसपी क्राइम के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मगर बयान और मेडिकल परीक्षण के लिए जब पुलिस ने महिला को तलाश किया तो उसका कुछ पता नहीं लगा।
सोमवार दोपहर महिला ने एसपी क्राइम रमेश भारतीय को बताया था कि उसके पति दूसरे शहरों में रहकर पुताई का काम करते हैं। साल भर पहले गांव के चार दबंगों ने बच्चों पर तमंचा तानकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार उससे दुष्कर्म कर रहे हैं। अब तक करीब 35 लोगों को बाहर से बुलाकर दुष्कर्म करा चुके हैं। 12 दिसंबर को एक आरोपी ने किसी को बताने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी और 90 हजार रुपये भी लूट लिए। एसपी क्राइम के आदेश पर कैंट पुलिस ने रिपोर्ट लिख ली। महिला की तलाश में प्रभारी एसओ अरुण कुमार उसके गांव पहुंचे लेकिन ताला लगा मिला। पड़ोसियों ने बताया कि महिला तीन दिन से परिवार समेत घर से लापता है।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी पक्ष की महिलाओं ने एसपी क्राइम से मिलकर पीड़िता की शिकायत की। आरोप लगाया कि महिला और उसके पति ने एक ग्रामीण से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। हाल में ही उन्होंने अपनी जमीन भी बेची है लेकिन रुपये नहीं लौटा रहे। दबाव डाला तो 12 दिसंबर को रुपये देने के बहाने एक युवक को घर में बुलाकर पीटा। ग्रामीणों के विरोध के बाद झूठी शिकायतें देनी शुरू कर दीं। एसपी क्राइम ने जांच कराने का आश्वासन दिया। मंगलवार को एडीजी दफ्तर पहुंची साध्वी प्राची से पत्रकारों ने महिला के सनसनीखेज आरोपों के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि वह अफसरों से कहकर कार्रवाई कराएंगी। यह भी कहा कि कोई महिला अगर किसी पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed