फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rape

मौन प्रदर्शन कर अपराधों के खिलाफ बुलंद की आवाज

Mon, 09 Dec 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
rape
बरेली। 21वीं सदी में भी समाज की पुरातनपंथी सोच के ताने-बाने में महिलाएं जकड़ी हुई हैं। सरकारें और कोर्ट महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम कानून बना रही हैं फिर भी महिला अपराधों का ग्राफ कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। हैदराबाद के बाद उन्नाव में हुई दर्दनाक घटनाओं ने एक बार फिर ‘आधी आबादी’ की आजादी पर सवाल उठाए हैं। इसी संबंध में रविवार को यूथ अगेंस्ट इनजस्टिस फाउंडेशन और पैड बैंक संस्था ने संयुक्त रूप से मौन प्रदर्शन रैली निकालकर महिला अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘मौन विरोध’ रैली महिला थाना, चौकी चौराहा से शुरू होकर अयूब खां, चौपुला, पुलिस लाइंस से होकर वापस चौकी चौराहा पर संपन्न हुई। ‘यूथ अगेंस्ट रेप’ रैली का आयोजन शुभम सिंघल और वर्तिका वर्मा के नेतृत्व में हुआ। इसमें रेप, बाल शोषण, यौन शोषण, उत्पीड़न जैसी समस्याओं से समाज को निजात दिलाने की मांग की गई। आयोजकों ने बताया कि यूथ अगेंस्ट रेप की मुहिम 25 मई 2019 से चलाई जा रही है।
विज्ञापन


कड़े कानून से लगेगी अपराध पर लगाम
कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि भेजे गए ज्ञापन में महिला सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने, अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने, निर्भया कांड के दोषियों को सजा देने, उन्नाव कांड की सीबीआई जांच की मांग की है। जनशक्ति एकता पार्टी के मंडल संयोजक अंजुम बेग के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकालकर डॉ. बिटिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed