{"_id":"5ded54e98ebc3e1c076b79e9","slug":"rape-bareilly-news-bly3872215145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आंसू नहीं पोंछती.. जान तक दे देती हैं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस आंसू नहीं पोंछती.. जान तक दे देती हैं बेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली मंडल में दुष्कर्म और छेड़खानी के कुछ ऐसे भी मामले भी पुलिस की लापरवाही की नजीर बन गए जब कार्रवाई न होने या आरोपियों की धमकियों से परेशान पीड़िताओं ने जान तक दे दी। पुलिस उनके आत्मघाती कदम उठाने के बाद हरकत में आई और आरोपियों को जेल भेजा लेकिन इन मामलों में ढिलाई बरतने वाले पुलिस वालों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।
आरोपी खुले घूमते रहे और गांव वालों ने दिए ताने तो फंदे पर लटक गई
भमोरा क्षेत्र की किशोरी 11 सितंबर को जंगल में लकड़ी लेने गई थी। परिजनों के मुताबिक जंगल में गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। चीखपुकार पर किशोरी से मारपीट करके फरार हो गए। आरोप है कि पीड़िता पिता के साथ थाने पहुंची तो मुंशी ने तहरीर फेंक दी। कहा, दुष्कर्म नहीं, मारपीट की तहरीर लिखकर लाओ। पीड़िता ने वूमेन हेल्पलाइन 1090 पर फोन किया तो अगले दिन महिला थाने की पुलिस उसे लेकर थाना भमोरा पहुंची लेकिन मुकदमा तब भी दर्ज नहीं हुआ। 13 सितंबर को थाना प्रभारी ने दोबारा बुलाया और छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। मगर आरोपी फिर भी गिरफ्तार नहीं हुए। पीड़िता को कभी मेडिकल तो कभी बयान के नाम पर पुलिस परेशान करती रही। आरोपियों के हौसले बुलंद थे और गांव में किशोरी का मजाक बनने लगा तो उसने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पर भी हो सकती रिपोर्ट
बरेली कॉलेज में विधि विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार के मुताबिक दिल्ली में निर्भया कांड कानून में बदलाव किया गया था। इसमें प्रावधान किया गया था कि ऐसे मामलों में शिथिलता बरतने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मगर ऐसा सिर्फ एक-दो मामलों में ही हुआ, जिसके चलते कानून में यह बदलाव होने के बावजूद उसका कोई खास प्रभाव नहीं दिखा।
बरेली। बारादरी में बेशकीमती जमीन के विवाद में आईएमसी से मेयर का चुनाव लड़े लल्ला गद्दी को थाने से ही सांठगांठ कर छोड़ने की पुलिस की सेटिंग फेल हो गई। पीड़ित पक्ष के न मानने के चलते रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
चकमहमूदनगर में रहने वाला प्रापर्टी कारोबारी लल्ला गद्दी आईएमसी से मेयर पद का चुनाव लड़ चुका है। पिछले दिनों उसने अपने एक रिश्तेदार से 50 लाख रुपये में प्लाट का सौदा किया था। कुछ रकम एडवांस देने के बाद लल्ला गद्दी ने दूसरे व्यक्ति से ज्यादा कीमत में प्लाट का सौदा कर दिया। रिश्तेदार को इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध कर खरीदार से खुद संपर्क करके इकरारनामा कर दिया। आरोप है कि इसको लेकर ही लल्ला गद्दी ने दो अन्य लोगों के साथ आठ दिन पहले उनके घर में घुसकर मारपीट और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो शनिवार सुबह पीड़िता के पिता ने जगतपुर चौकी पर जाकर आत्मदाह की धमकी दे दी। इस पर बारादरी पुलिस ने लल्ला गद्दी को उठा लिया लेकिन जेल भेजने के बजाय समझौता का पूरा मौका दिया। शनिवार सुबह से लेकर रात तक सेटिंग चलती रही लेकिन किशोरी का पिता नहीं माना तो रविवार को पुलिस ने लल्ला गद्दी को जेल भेज दिया।
महिला का आरोप है कि 25 नवंबर की रात वह घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर पड़ोसी प्रेमपाल छत उनके घर में कूद आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर आरोपी भाग गया। वह परिजन के साथ उसके घर में शिकायत करने गईं तो आरोपी और उसके परिवार वालों ने मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने प्रेमपाल और उसके परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
आरोपी खुले घूमते रहे और गांव वालों ने दिए ताने तो फंदे पर लटक गई
भमोरा क्षेत्र की किशोरी 11 सितंबर को जंगल में लकड़ी लेने गई थी। परिजनों के मुताबिक जंगल में गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। चीखपुकार पर किशोरी से मारपीट करके फरार हो गए। आरोप है कि पीड़िता पिता के साथ थाने पहुंची तो मुंशी ने तहरीर फेंक दी। कहा, दुष्कर्म नहीं, मारपीट की तहरीर लिखकर लाओ। पीड़िता ने वूमेन हेल्पलाइन 1090 पर फोन किया तो अगले दिन महिला थाने की पुलिस उसे लेकर थाना भमोरा पहुंची लेकिन मुकदमा तब भी दर्ज नहीं हुआ। 13 सितंबर को थाना प्रभारी ने दोबारा बुलाया और छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। मगर आरोपी फिर भी गिरफ्तार नहीं हुए। पीड़िता को कभी मेडिकल तो कभी बयान के नाम पर पुलिस परेशान करती रही। आरोपियों के हौसले बुलंद थे और गांव में किशोरी का मजाक बनने लगा तो उसने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी नहीं पकड़े तो बदायूं में भी विवाहिता ने खुदकुशी की
बदायूं जिले में थाना दातागंज क्षेत्र के गांव में रहने वाली विवाहिता 16 मई को अल्ट्रासाउंड कराने शहर जा रही थी। रास्ते में म्याऊं निवासी समीर, अरबाज और जोयब उसे पकड़कर सिकंदराबाद ले गए। वहां तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह वह घर लौटी और परिजन के साथ थाने जाकर तहरीर दी तो पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इस पर विवाहिता ने अपने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। हालांकि इस मामले में शिथिलता को लेकर तत्कालीन थाना प्रभारी को हटा दिया गया था लेकिन कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पर भी हो सकती रिपोर्ट
बरेली कॉलेज में विधि विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार के मुताबिक दिल्ली में निर्भया कांड कानून में बदलाव किया गया था। इसमें प्रावधान किया गया था कि ऐसे मामलों में शिथिलता बरतने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मगर ऐसा सिर्फ एक-दो मामलों में ही हुआ, जिसके चलते कानून में यह बदलाव होने के बावजूद उसका कोई खास प्रभाव नहीं दिखा।
अब शोहदों को नहीं पकड़ता एंटी रोमियो स्क्वाड
बरेली। शोहदों पर कार्रवाई के लिए योगी सरकार ने थानों में एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन कराया था। शुरुआत में इन टीमों ने काफी जोर-शोर से काम शुरू किया। शोहदों के नाम पर पार्कों में बैठने वाले प्रेमी जोड़ों का भी उत्पीड़न किया जाने लगा। मगर अब यह टीमें निष्क्रिय हो गई हैं। हर थाने में एंटी रोमियो स्क्वाड तो बने हैं लेकिन इनकी ड्यूटी अन्य कार्यों में लगा दी जाती है। कुछ जगह तो चौकी प्रभारियों को ही एंटी रोमियो स्क्वाड की जिम्मेदारी दे दी गई है, जिसके चलते बाजारों में घूमने वाले शोहदों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अब पुलिस सिर्फ उन्हें शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करती है, जिनके खिलाफ थाने में शिकायत होती है। जबकि पहले पुलिस टीमें स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर जगह-जगह खड़े शोहदों पर कार्रवाई करती थीं।पुलिस का खेल हुआ फेल, लल्ला गद्दी गया जेल
छेड़खानी के आरोपी का शनिवार सुबह से रात तक चला समझौते की कोशिशों का दौरबरेली। बारादरी में बेशकीमती जमीन के विवाद में आईएमसी से मेयर का चुनाव लड़े लल्ला गद्दी को थाने से ही सांठगांठ कर छोड़ने की पुलिस की सेटिंग फेल हो गई। पीड़ित पक्ष के न मानने के चलते रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
चकमहमूदनगर में रहने वाला प्रापर्टी कारोबारी लल्ला गद्दी आईएमसी से मेयर पद का चुनाव लड़ चुका है। पिछले दिनों उसने अपने एक रिश्तेदार से 50 लाख रुपये में प्लाट का सौदा किया था। कुछ रकम एडवांस देने के बाद लल्ला गद्दी ने दूसरे व्यक्ति से ज्यादा कीमत में प्लाट का सौदा कर दिया। रिश्तेदार को इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध कर खरीदार से खुद संपर्क करके इकरारनामा कर दिया। आरोप है कि इसको लेकर ही लल्ला गद्दी ने दो अन्य लोगों के साथ आठ दिन पहले उनके घर में घुसकर मारपीट और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो शनिवार सुबह पीड़िता के पिता ने जगतपुर चौकी पर जाकर आत्मदाह की धमकी दे दी। इस पर बारादरी पुलिस ने लल्ला गद्दी को उठा लिया लेकिन जेल भेजने के बजाय समझौता का पूरा मौका दिया। शनिवार सुबह से लेकर रात तक सेटिंग चलती रही लेकिन किशोरी का पिता नहीं माना तो रविवार को पुलिस ने लल्ला गद्दी को जेल भेज दिया।
महिला को अकेला देखकर घर में कूदा पड़ोसी, छेड़खानी की रिपोर्ट
बरेली। करगैना निवासी महिला ने थाना सुभाषनगर में पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला घर में अकेली थी और पड़ोसी ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की।महिला का आरोप है कि 25 नवंबर की रात वह घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर पड़ोसी प्रेमपाल छत उनके घर में कूद आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर आरोपी भाग गया। वह परिजन के साथ उसके घर में शिकायत करने गईं तो आरोपी और उसके परिवार वालों ने मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने प्रेमपाल और उसके परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।