{"_id":"60f71f958ebc3e6d25633cb1","slug":"rape-and-kidnapping-charge-on-ex-chairman-baheri-news-bly453782315","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चेयरमैन पर अपहरण कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व चेयरमैन पर अपहरण कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। फरीदपुर में रहने वाली एक महिला ने जनप्रतिनिधि रहे सपा नेता और उसके तीन साथियों पर अपहरण कर अपने घर में बंधक बनाने और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उसने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
महिला के मुताबिक 10 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह दवा लेने डॉक्टर के क्लिनिक पर जा रही थी। रास्ते में एक युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखने के बाद उसे कार में डाल लिया और उसे सपा नेता की कोठी पर ले गया जहां सपा नेता और उसके तीन साथियों ने रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन रात में वह किसी तरह बचकर भाग निकली और घर पहुंचकर पति को पूरा वाकया बताया। उसके पति ने सपा नेता से शिकायत की तो उसने उन्हें अपने गुंडों से घर से उठवाने के बाद बेरहमी से उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
महिला का कहना है कि सपा नेता की दहशत की वजह से वह पुलिस के पास शिकायत करने नहीं गई। उसे आशंका थी कि आरोपियों की ऊंची पहुंच के आगे उसकी फरियाद नहीं सुनी जाएगी। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर सपा नेता और उसके तीनों साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।