फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rampur girl dead body found on railway track in Bareilly

UP News: प्रेमी से मिलने निकली रामपुर की सोफिया, बरेली में इस हाल में मिली लाश, हत्या का आरोप

Wed, 21 Aug 2024 02:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 02:44 PM IST
सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। युवती की शिनाख्त रामपुर की निवासी सोफिया के तौर पर हुई। उसके परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Rampur girl dead body found on railway track in Bareilly
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मंगलवार को शाही निवासी युवती शब्बो की शहर के होटल में हत्या का मामला सामने आया था। उसकी हत्या करने के बाद प्रेमी आलम ने खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। बुधवार को इसी तरह की एक और घटना चर्चा में आई है। 

विज्ञापन


रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के संजनी नगर निवासी 22 वर्षीय सोफिया का शव कैंट थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी बरेली ने शव सील कराया।  सोफिया की मां अंजुम खातून व परिजनों ने रामपुर से आकर शव की शिनाख्त की। 
विज्ञापन


होटल में क्रूरता की हदें पार: निर्ममता से युवती का कत्ल... स्टाफ को भनक तक न लगी; दिल दहलाने वाली तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजुम ने बताया कि एक साल पहले पड़ोस के रहने वाले गुलाब के साथ सोफिया की शादी हुई थी। फिर सोफिया का तलाक हो गया था। बाद में सोफिया की दोस्ती पीपल घेर निवासी तंजीम के साथ हो गई थी। दोनों फोन पर बात करते थे। 

तंजीम से मिलने निकली थी युवती 
मंगलवार दोपहर 12 बजे वह प्रेमी तंजीम से मिलने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद सोफिया घर नहीं पहुंची। उसके घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दी। बुधवार सुबह बरेली जंक्शन जीआरपी थाने से सूचना मिली कि सोफिया का शव ट्रेन से कटा मिला है। 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां और भाई ने तंजीम पर सोफिया की हत्या का आरोप लगाया है। जीआरपी थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर जांच की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed