फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rampage by SP Leader in cb ganj bareilly

UP Election Result: सीबीगंज मतगणना स्थल पर सपाइयों ने बढ़ाया जमावड़ा, बढ़ाई ईवीएम की निगरानी

Thu, 10 Mar 2022 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सीबीगंज
अमर उजाला नेटवर्क, सीबीगंज Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2022 02:14 AM IST
सार

मंगलवार को बहेड़ी नगर पालिका परिषद की कूड़ा गाड़ी में बक्सों में भरकर पोस्टल बैलट पेपर मतगणना स्थल पर एसडीएम बहेड़ी पारुल तरार की मौजूदगी में लाए गए तो इसे लेकर सपाइयों ने जमकर हंगामा किया था।

विज्ञापन
rampage by SP Leader in cb ganj bareilly
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीगंज परसाखेड़ा वेयरहाउस में बने मतगणना स्थल पर सपाइयों का बुधवार को भी जमावड़ा लगा रहा। बुधवार को सादा डाक मतपत्र (ब्लैंक पोस्टल बैलट) मिलने के बाद से सपाइयों ने ईवीएम की निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार को मजिस्ट्रेट की गाड़ी में रखकर डस्टबिन, बक्से, कट्टों में भरा कुछ सामान मतगणना स्थल पर ले जाया जा रहा था। गाड़ी गेट नंबर दो पर पहुंची तो सपाइयों ने उसे रोक लिया और उसमें बक्से रखे देखकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने गाड़ी अंदर नहीं जाने दी।

विज्ञापन


जिले में 14 फरवरी को मतदान होने के बाद ईवीएम को परसाखेड़ा स्थित वेयरहाउस के ए ब्लॉक में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया है। तभी से सपाई टेंट लगाकर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही स्ट्रांग रूम के चारों ओर निजी सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को बहेड़ी नगर पालिका परिषद की कूड़ा गाड़ी में बक्सों में भरकर पोस्टल बैलट पेपर मतगणना स्थल पर एसडीएम बहेड़ी पारुल तरार की मौजूदगी में लाए गए तो इसे लेकर सपाइयों ने जमकर हंगामा किया था। आखिर में एसडीएम पर कार्रवाई की गई। बुधवार को एक मजिस्ट्रेट की गाड़ी में भरकर सामान लाने पर सपाई फिर भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में बक्से, डस्टबिन, कट्टों में भरकर अन्य सामान मतगणना स्थल पर लाया जा रहा था। सपाइयों ने गाड़ी को गेट पर रोक लिया। गाड़ी में अधिकारी मौजूद नहीं थे। सपाइयों को सामान मतगणना संबंधी बताया गया पर वे नहीं माने। उन्होंने 10 मार्च को मतगणना शुरू होने से कुछ पहले ही सामान अंदर ले जाने को कहा। इसके बाद सपाइयों ने गाड़ी को लौटा दिया। सपाई पूरे दिन मतगणना स्थल के इर्द/गिर्द निगरानी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed