फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ramlila

हार्टमन रामलीला ग्राउंड- कोर्ट का आदेश दरकिनार कर निगम ने दांव पर लगाए 1.30 करोड़

Tue, 08 Oct 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
ramlila
बरेली। हार्टमन रामलीला ग्राउंड के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। अप्रैल 2018 में तहसीलदार के न्यायालय से हुए आदेश में कहा गया है कि जमीन नगर निगम की है लेकिन नगर निगम को यहां रामलीला के अलावा अन्य कोई कार्य कराने का अधिकार नहीं है। इसके बावजूद नगर निगम ने अमृत योजना के तहत 1.30 करोड़ से यहां सौंदर्यीकरण शुरू कर दिया है, इसे लेकर विवाद छिड़ गया है और निर्माणाधीन एमपी थिएटर की दीवारें ढहा दी गई हैं।
विज्ञापन

सुर्खा छावनी स्थित हार्टमन रामलीला ग्राउंड के मालिकाना हक को लेकर नगर निगम और रामलीला कमेटी के बीच लंबे समय से विवाद है। यह मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। पिछले साल तत्कालीन नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव और मेला कमेटी के अध्यक्ष भाजपा नेता रामगोपाल मिश्रा के बीच खासा विवाद हुआ था। उस दौरान राजेश श्रीवास्तव ने हार्टमन रामलीला ग्राउंड नगर निगम की संपत्ति बताई थी। राजस्व रिकार्ड में नगर निगम का नाम दर्ज कराया था। इसे लेकर राजस्व अभिलेख में रामलीला समिति का नाम खारिज करने के साथ ही रिकार्ड में यह दर्ज किया गया कि यहां दशहरा पर रामलीला होगी। नगर निगम को इस जमीन को दूसरे कार्यों में उठाने का हक नहीं है।
विज्ञापन

तहसीलदार न्यायालय का यह आदेश राजस्व अभिलेख में दर्ज होने के बावजूद नगर निगम ने अमृत योजना के 1.30 करोड़ रुपये यहां दांव पर लगा दिए हैं। इसके तहत रामलीला ग्राउंड में एमपी थिएटर, वॉलीबाल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, पाथ वे आदि का निर्माण करने का काम शुरू कर दिया गया है। इस पर अब विवाद भी शुरू हो गया है। इसी बीच पिछले दिनों निर्माणाधीन एमपी थिएटर की दीवारें ध्वस्त कर दी गई हैं। हालांकि ठेकेदार की ओर से इस मामले में तोड़फोड़ को लेकर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है लेकिन नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि नगर निगम ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर अमृत योजना के 1.30 करोड़ रुपये की राशि का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्टमन रामलीला ग्राउंड नगर निगम की संपत्ति है। नियमानुसार ही निर्माण कराया गया है। आदेश में यह कहा गया है कि यहां दशहरा के दौरान नगर निगम अन्य कार्य नहीं करेगा। - संजय चौहान, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed