फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramganga Ghat illuminated with the light of diyas

Bareilly News: दीयों की रोशनी से जगमग हुआ रामगंगा घाट

Wed, 08 Oct 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Ramganga Ghat illuminated with the light of diyas
बरेली। शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामगंगा घाट पर यज्ञ एवं महाआरती का आयोजन किया गया। अखिल भारत हिंदू महासभा मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने यजमान के रूप में भाग लिया। मंत्रोच्चार और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न इस यज्ञ में मौजूद श्रद्धालुओं ने धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
विज्ञापन

शाम के समय गंगा महाआरती के दौरान पूरे घाट को दीपकों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमग हो गया। भक्तों ने मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा से सुख-समृद्धि की कामना की। अध्यक्ष ने कहा कि शरद पूर्णिमा की रात्रि आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण होती है। इस दिन किया गया यज्ञ, दान और आरती सौ गुना फलदायी होता है। इस दौरान देवेंद्र कश्यप, सतीश पटेल, इंदु पटेल, मुकेश सागर, अजय शर्मा, शिंतु कश्यप, छोटे लाल साहू, नितेश सक्सेना, अजय कश्यप, देवेंद्र पुजारी, गीता पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed