फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramadan Mubarak moon visible, first Roza today

Bareilly News: दिखा रमजान मुबारक का चांद, पहला रोजा आज

Tue, 12 Mar 2024 12:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 12 Mar 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
Ramadan Mubarak moon visible, first Roza today
बरेली। इस्लामी माह रमजान मुबारक का चांद सोमवार को आसमान पर साफ नजर आ गया। चांद दीदार करते हुए लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। पहला रोजा मंगलवार को होगा।
विज्ञापन

शाबान की 29 तारीख होने के मद्देनजर सोमवार को रमजान का चांद होने की पहले से उम्मीद थी। सऊदी अरब में रविवार को चांद हो चुका था। लिहाजा लोग शाम होते ही मस्जिदों, अपने घरों की छतों और खुले मैदानों में एकत्र होने लगे थे। जैसे ही चांद के दीदार हुए लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देने लगे और पटाखों की गूंज भी सुनाई देने लगी।
विज्ञापन

आला हजरत दरगाह से जुड़े संगठन जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने बताया कि दरगाह के मरकजी दारुल इफ्ता से चांद का एलान कर दिया गया है। रुयत-ए-हिलाल कमेटी की ओर से कहा गया कि मंगलवार को रमजान की पहली तारीख और पहला रोजा होगा। इसी के साथ रात में इशा की नमाज में तरावीह भी शुरू हो गई। चांद दिखने के बाद मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के बाजारों में भी रौनक छा गई। खासतौर से सैलानी बारार, किला बाजार, मीरा की पैंठ में लोग सहरी का समान जुटाने निकल पड़े। इसमें दूध, ब्रेड, सूत फेनी, खजला आदि की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed