फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramadan 2024 Dargah Ala Hazrat released Ramadan calendar

Ramadan 2024: दरगाह आला हजरत से जारी किया गया रमजान का कैलेंडर, 13 घंटे 19 मिनट का होगा पहला रोजा

Mon, 04 Mar 2024 07:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Mar 2024 07:23 AM IST
सार

दरगाह के वरिष्ठ मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने बताया कि दरगाह की ओर से रमजान कैलेंडर देश-विदेश में अकीदतमंदों व मुरीदों को सोशल मीडिया व डाक के माध्यम से भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
Ramadan 2024 Dargah Ala Hazrat released Ramadan calendar
दरगाह आला हजरत, बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले सप्ताह रमजान का आगाज होगा। रविवार को दरगाह आला हजरत से मरकजी कैलेंडर व रमजान की जंत्री जारी की गई। दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खान (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) की ओर से जारी किए गए इस जंत्री में सहरी व इफ्तार की समयसारिणी दी गई है। इस वर्ष पहली सहरी सुबह 5.04 बजे और पहला इफ्तार शाम 6:23 बजे होगा। इस तरह पहला रोज़ा 13 घंटे 19 मिनट का और आखिरी रोजा 14 घंटे 14 मिनट का होगा।
विज्ञापन

दरगाह के वरिष्ठ मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने बताया कि मरकजी रेहाने मिल्लत कैलेंडर में सालभर होने वाले मुसलमानों के त्योहार व देशभर में होने वाले प्रमुख उर्स की तारीख भी दर्शायी गई है। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि रोजा व इफ्तार की दुआ के अलावा सदका-ए-फित्र, एतेकाफ, तरकीब नमाज ईद, फजाइल रमजान, नमाज-ए-तरावीह व मकरुआत रोजा आदि का मसला भी कैलेंडर में दिया गया है। यह कैलेंडर देश-विदेश में अकीदतमंदों व मुरीदों को सोशल मीडिया व डाक के माध्यम से भेजा जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की मस्जिदों में तरावीह की तिथियां निर्धारित
रमजान में तरावीह की नमाज के लिए मुकम्मल कुरआन-ए-पाक की तारीखों को अलग-अलग मस्जिदों में निर्धारित कर दिया गया है। साथ ही हाफिज-ए-कुरआन भी मुकर्रर हो रहे हैं। इस्लामी माह रमजान की शुरुआत इसी पखवाड़े में होनी है। रमजान में दरगाह हजरत बशीर मियां मस्जिद में 25 रमजान को मुकम्मल कुरआन शरीफ होने के बाद 26 व 27 रमजान को शबीना होगा। 

इसी तरह 12 रमजान को मस्जिद रहमानिया चौकी चौराहा, 14 रमजान को मोती मस्जिद कोतवाली, 15 रमजान को शाही मस्जिद थाना किला, 20 रमजान को मस्जिद हबीबिया सैलानी चौराहा, 21 रमजान को सैयद रसूल शाह बाबा मस्जिद आवास विकास कॉलोनी अक्षर बिहार पार्क, 22 रमजान को मस्जिद हाथी खाना कैंट रोड़ व मिर्जाई मस्जिद पुराना शहर और 23 रमजान को मस्जिद इमली वाली पंजाबपुरा नाला में मुकम्मल कुरान का दिन तय किया गया है। 
विज्ञापन

वहीं 26 रमजान को दरगाह शाहदाना वली मस्जिद, मलूकपुर पुलिस चौकी के निकट स्थित अजहरी मस्जिद, बीबी गरीब नवाज मस्जिद खानकाह नियाजिया, मस्जिद बीबी जी बिहारीपुर व मस्जिद आला हजरत करोलान में खत्म कुरान होगा। 

इसी तरह 27 रमजान को मस्जिद खुदा बक्श बानखाना, 28 रमजान को नूरानी मस्जिद दरगाह तहसीन मियां कांकर टोला, नाकटिया पुल वाली मस्जिद में कुरान मुकम्मल होगा। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने यह समय संकलित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed