फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ram Barat out of the zoom dumped in colors

रंगों में सराबोर होती झूम के निकली राम बारात

Mon, 13 Mar 2017 01:02 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 13 Mar 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ram Barat out of the zoom dumped in colors
Ram Barat out of the zoom dumped in colors - फोटो : बरेली, अमर उजाला
राम लीला के सातवें दिन लीला स्थल से राम बारात धूमधाम से निकाली गई। होली के रंगों के बीच भक्ति में सराबोर हुरियारों ने शहर को राममय कर दिया। श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में रामबारात का भव्य आयोजन हुआ।
विज्ञापन

रामलीला स्थल बड़ी ब्रह्मपुरी से भव्य राम बारात निकाली गई। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने भगवान के सभी स्वरुपों की पूजा करके उन्हें माला पहनाई।
राम बारात को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले आदर्शों के पालने करने के लिए कहा। हुरियारों से बड़ी बमनपुरी से लेकर मलूकपुर तक की सड़कें भरी रही। हुरियारों के जय श्री राम के उद्घोष से राम बरात का समा राममय हो गया। रास्तों के दोनों ओर खड़े लोगों ने भगवान के स्वरूपों की स्तुति की। भगवान के रथ पर घरों की छतों से फूलों की बारिश की गई। छतों से रंग और पानी की बौछार ने हुरियारों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। गुलाल के बीच हुरियारों ने नाचते हुए खूब जयघोष लगाए। 
विज्ञापन


राम बारात को लोगों ने किया स्वागत
राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के सुंदर स्वरूपों से सुसज्जित राम बारात नरसिंह मंदिर बड़ी बमनपुरी, मलूकपुर चौराहा, बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना घंटाघर, नावेल्टी चौराहा, बरेली कॉलेज गेट, काली बाड़ी, शहामतगंज चौराहा, साहूगोपीनाथ, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना चौराहा, साहूकारा, किला चौराहा, सब्जी मंडी, मलूकपुर होते हुए नर सिंह मंदिर पर आकर पूरी हुई।   
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम के नारों के साथ गूंजा हर-हर मोदी
बरेली। होली पर इस बार भाजपा की जीत का रंग भी चटख हो कर उभरा। शोभायात्रा हो या हुरियारों की  टोलियां सभी जगह उत्साह के बीच केसरिया, भाजपा झंडे के साथ राष्ट्र ध्वज तिरंगा भी लहराता दिखाई दिया। जय श्रीराम के जय घोष के साथ हर हर मोदी और घर घर मोदी के नारों की गूंज रही। 
होली पर रविवार को सुबह से शहर के गली गली और मोहल्ले मोहल्ले रंगों के बीच भाजपा की जीत का भी जश्न भी नजर आया। बच्चे हों या बड़े सभी के लिए होली की खुशियां खास नजर आ रही थीं। लोग एक दूसरे पर रंग भी डाल रहे थे तो हर हर मोदी के नारे के साथ। कई बार तो होरियारों के बीच घिरा व्यक्ति भी उन्हीं के सुर से सुर मिलाता नजर आया। छतों से बरसते रंग में भी मोदीमय था। शहर में दो-दो शोभायात्राएं निकली। उसमें शामिल होरियारों पर भी केसरिया होली छाई रही। कभी जय श्रीराम के नारे तो कभी हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे लगाते नजर आए। इसमें लोगों के हाथ में केसरिया और भाजपा का झंडा था तो साथ में राष्ट्रध्वज भी दिखाई दिया। इसी तरह शहर में बाइक पर धूमती हरियारों की टोली भी इसी अंदाज में जगह-जगह दिखी। कालीबाड़ी, आलगमगीरी गंज, सिकलापुर, बिहारीपुर और साहूकारा के अलावा कमोबेश छोटे-छोटे मोहल्लों में भी होली का यही अंदाज नजर आया।  


संवेदनशील एरिया में अटकी रही अधिकारियों की सांसे 
बरेली । राम बरात के दौरान पिछले साल दोहरा हत्याकांड होने के बाद पुलिस प्रशासन ने अनहोनी की आशंका में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की थी। मलूकपुर, बिहारीपुर ढाल और मठ की चौकी को ट्रबल प्वाइंट माने जा रहे थे। यहां से शांतिपूर्वक राम बरात निकलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 

 शराबियों ने मजा किया किरकिरा 
नावेल्टी के पास राम बरात में शामिल शराबियोें ने माहौल बिगाड़ा। राहगीरों के साथ मारपीट की गई। लोगों ने ही बीच बचाव करके मामला शांत करवाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed