फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rakshabandhan: Police will be at every point to save sisters from jam

रक्षाबंधनः बहनों को जाम से बचाने के लिए हर प्वाइंट पर होगी पुलिस

Mon, 03 Aug 2020 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: Police will be at every point to save sisters from jam
सिविल लाइंस में राखी की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

वाहन संचालन की छूट रहेगी पर नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
बरेली। कोरोना के साये में होने जा रहे रक्षाबंधन पर इस बार पुलिस ने जाम की समस्या खत्म करने के लिए खाका तैयार किया है। डायवर्जन तो नहीं किया गया है पर पुलिस स्टाफ की ड्यूटी हर प्वाइंट पर लगाई गई है। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माने के साथ ही लॉकडाउन उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।
हर रक्षाबंधन पर बदायूं रोड के रामगंगा पुल, चौपुला पुल, श्यामगंज पुल, सेटेलाइट स्टैंड, पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर वाहनों से जाम लगता है। इस बार वाहनों की भीड़ कम होने के आसार हैं। हालांकि पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। रामगंगा ब्रिज से लेकर जाम के संभावित सभी प्वाइंट पर ट्रैफिक व सिविल पुलिस तैनात रहेगी। काफी संख्या में होमगार्ड भी लगाए गए हैं। ट्रैफिक कार्यालय में टीआई दिनेश पांडेय व परवेज खान ने रविवार को सभी स्टाफ को ड्यूटी बता दी गईं। सुबह जल्दी ही उन्हें ड्यूटी पर पहुंचने को कहा गया है। स्टाफ की छु्िट्टयां पहले ही निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को वाहन संचालन की छूट रहेगी। हल्के वाहन कार आदि शहर में होकर गुजर सकेंगे पर नियमों का पालन सभी को करना होगा। सामाजिक दूरी या वाहन संचालन से संबंधित लापरवाही होने पर वाहन का चालान व सीज किया जाएगा। गंभीर अनियमितता होने पर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट भी हो सकती है। पुलिस फर्राटा भरने वाले वाहनों पर खासतौर से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘रक्षाबंधन पर पुलिस इस बात पर खास नजर रखेगी कि कहीं जाम की समस्या तो नहीं आ रही है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाएगी। महिलाओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी लेकिन फर्राटा भरने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी।’- उम्रदराज खां, सीओ ट्रैफिक

महिलाओं से छेड़छाड़ या लूट हुई तो होगी कार्रवाई: एडीजी

बरेली। एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाएं बड़ी संख्या में राखी बांधने जाएंगी। बसों और अन्य वाहनों में भीड़ हो सकती है। पुलिस सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगी कि किसी महिला के साथ छेड़छाड़ या लूट जैसी घटना न हो। ऐसा हुआ तो संबंधित थानेदार या जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जोन के सभी एसपी को निर्देश दिए हैं। इंटेलिजेंस को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed