फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rakshabandhan: a rare coincidence after 29 years

रक्षाबंधनः 29 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

Mon, 03 Aug 2020 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: a rare coincidence after 29 years
rakhi - फोटो : social media

आयुष्मान योग करेगा दीर्घायु.. प्रीति योग बढ़ाएगा भाई-बहन का प्रेम
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सावन के अंतिम सोमवार को पड़ रहा रक्षाबंधन समसप्तक योग में होगा विशेष फलदायक
सर्वार्थ सिद्धि योग से पूरी होंगी भाई-बहन की मनोकामनाएं

बरेली। भाई और बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन सावन के महीने की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। भद्रा के बाद भी इस बार रक्षाबंधन का त्योहार विशेष शुभ योग और संयोग के बीच मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस रक्षाबंधन पर 29 साल दुर्लभ संयोग बना है। हालांकि, तमाम भाई-बहन जो एक-दूजे से दूर हैं, वे वर्चुअल तरीके से त्योहार मनाएंगे।
ज्योतिषाचार्य डॉ. सौरभ शंखधार के मुताबिक रक्षाबंधन इस बार एक तो सावन के अंतिम सोमवार को है, दूसरे इस दिन विशेष प्रीति योग, आयुष्मान योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। दिन की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रही है इसलिए बहनें किसी भी समय भाइयों को राखी बांध सकेंगी। यह विशेष संयोग लगभग 29 साल बाद बन रहा है। राखी बांधने के समय भद्रा नहीं होनी चाहिए। मान्यता है कि रावण की बहन ने भद्राकाल में ही उसे राखी बांधी थी इसलिए उसका सर्वनाश हो गया। मगर इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा सुबह 9.29 बजे तक ही है। भद्रा सूर्यदेव की पुत्री हैं लेकिन किसी भी काम के लिए उन्हें शुभ नहीं माना जाता। इसलिए रक्षाबंधन सुबह 9.29 बजे के बाद ही मनाना शुभ रहेगा। दोपहर 1.35 बजे से शाम 4.35 बजे तक श्रेष्ठ मुहूर्त है। इसके बाद शाम 7.30 बजे से रात 9.30 बजे के बीच भी राखी बांधी जा सकती है।
विज्ञापन

डॉ. शंखधार के अनुसार शुभ ग्रहों और नक्षत्रों की उपस्थिति भाई-बहन के प्रेम को और मजबूत बनाएगी। सर्वार्थ सिद्धि योग से रक्षाबंधन पर भाई-बहन दोनों की मनोकामनाएं पूरी होंगी और परस्पर प्रेम भी बढ़ेगा। आयुष्मान योग भाई की कलाई पर बंधने वाले रक्षासूत्र को मजबूत बनाकर उसे दीर्घायु प्रदान करेगा। वहीं सोमवार के दिन पूर्णिमा होने से भगवान शिव की कृपा भी रहेगी। मकर राशि का स्वामी शनि और सूर्य आपस में समसप्तक योग बना रहे हैं, शनि और सूर्य दोनों ही आयु बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ मूूहूर्त

- सुबह 9.30 बजे से रात 9.57 बजे बांध सकते हैं राखी
  • - दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक चर, लाभ, अमृत योग
  • - सुबह 7.18 से अगले दिन सूर्योदय तक सर्वार्थ सिद्धि योग
  • - चंद्र का मकर राशि में प्रवेश के साथ ही प्रीति योग का निर्माण
  • - सुबह 6.40 बजे के बाद ही शुरू हो जाएगा आयुष्मान योग

ज्योतिषाचार्य का सुझाव

रक्षाबंधन ऑनलाइन मनाएं मगर विधि विधान का रखें ख्याल
ज्योतिषाचार्य डॉ. शंखधार के अनुसार इस बार भले ही कोरोना के खतरे के कारण ऑनलाइन रक्षाबंधन मनाने पर जोर है मगर फिर भी विधि विधान का ध्यान रखना जरूरी है। भाई-बहन जब एक दूसरे को वीडियो कॉल करें तो बहनें पहले कृष्ण भगवान की तस्वीर सामने रखकर उन्हें राखी बांधे और मिठाई खिलाएं। भगवान की आरती उतारने और टीका लगाने के बाद ही भाई की आरती उतारें। इस दौरान रक्षासूत्र बांधते हुए ईश्वर को समर्पित मनोकामना करें ताकि भगवान का आशीर्वाद दोनों को समान रूप से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed