फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rajnath Singh targets Congress and SP in Badaun Rally

बदायूं में बोले राजनाथ सिंह: डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस; सपा पर भी साधा निशाना

Wed, 01 May 2024 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 May 2024 03:43 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को आंवला सीट और बदायूं सीट के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी का नाम लेकर कांग्रेस पर जमकर सियासी वार किए। सपा पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन
Rajnath Singh targets Congress and SP in Badaun Rally
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज में बुधवार को दोपहर भारत माता की जय से अपने भाषण की शुरुआत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बदायूं और आंवला के साथ अपना रिश्ता जोड़ा। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर सियासी वार किए। कहा कि डायनासोर की तरह कांग्रेस विलुप्त हो जाएगी। इस बार साइकिल की चेन चढ़नी नहीं चाहिए। 

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि आजाद भारत में बहुत सारी सरकारों को काम करते हुए आपने देखा है, पिछले 10 वर्षों से हमारी सरकार को भी देख रहे हैं। राजनीति के आप लोग बड़े कुशल पारखी हैं, क्योंकि आजादी के बाद जब से चुनाव शुरू हुआ है। अपने मतों का प्रयोग करते-करते जनता राजनीतिक दृष्टि से काफी जागरूक हो चुकी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य किसके हाथ में सुरक्षित है। इसके बारे में आपकी समझ पर दुनिया की कोई भी ताकत सवालिया निशान नहीं लगा सकती है। भारत का मस्तक आज दुनिया में ऊंचा हुआ है। पहले जब भारत कुछ बोलता था तब गंभीरता से नहीं  लिया जाता था। आज भारत बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है। यह भारत की हैसियत बनी  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित- राजनाथ सिंह 
रक्षा मंत्री ने सिंह ने कहा कि दुनिया के सारे राष्ट्राध्यक्ष डंके की चोट पर बोलने लगे हैं कि दुनिया में यदि 21 वीं सदी किसी की है तो भारत की है। भारत की सीमाओं का जहां तक प्रश्न है, पहले की सरकारों को आपने देखा है। मैं रक्षा मंत्री होने के नाते कह सकता हूं कि सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अब अगर पाकिस्तान से कोई आतंकवादी नापाक हरकत करे तो हम इस पार भी मार सकते हैं और जरूरत पड़ी तो उस पार जाकर भी मार सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि धन-दौलत के मामले में भी भारत की ताकत बढ़ी है। उन्होंने कहा कि चाहें पंडित जवाहर लाल नेहरू या इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहो हों या राजीव गांधी रहे हों, डॉ मनमोहन सिंह। सबने कहा था कि हम गरीबी को समाप्त करना चाहते हैं लेकिन हिंदुस्तान की गरीबी लगातार बढ़ती रही लेकिन जब 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने कहा कि भारत दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है, जिसने 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर किया है।

राहुल गांधी को बोल गए प्रधानमंत्री, फिर तत्काल किया सुधार 
रक्षा मंत्री जब दस साल की मोदी सरकार की उपलबिधयां गिनाते हुए कांग्रेस पर सियासी वार कर रहे थे तब उन्होंने अपनी  बात को प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल से शुरू किया और इंदिरा गांधी का नाम लेते लेते मनमोहन सिंह तक आए पर बीच में राजीव गांधी के स्थान पर राहुल गांधी का नाम ले बैठे। लेकिन तत्काल ही सुधार किया और बोले- राहुल गांधी का तो सवाल ही नहीं। आगे भी कोई संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed