फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rajendra was murdered due to an attempt to commit misdeeds in Bareilly

Bareilly: कुकर्म करने के प्रयास की वजह से हुई थी राजेंद्र की हत्या, 22 अक्तूबर को धर्मशाला में मिला था शव

Wed, 16 Nov 2022 03:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Nov 2022 03:12 PM IST
सार

राजेंद्र ने शराब पिलाने के बाद रामजी के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया था। इसका विरोध करने पर राजेंद्र ने आरोपी रामजी से झगड़ा कर उसकी पत्नी पर भी टिप्पणी की। इसके बाद ही रामजी ने स्कूल में साथ पढ़े अपने दोस्त बिथरी चैनपुर निवासी शिवकुमार के साथ मिल कर 21 अक्तूबर को तार से गला घोट कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Rajendra was murdered due to an attempt to commit misdeeds in Bareilly
हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कुकर्म करने के प्रयास की वजह से राजेंद्र मौर्य की गला घोट कर हत्या कर दी गई थी। राजेंद्र का शव बरामद हुआ था। इस मामले में सुभाषनगर पुलिस ने धर्मशाला के मालिक के नाती समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सुभाषनगर में चाय विक्रेता राजेंद्र मौर्य का शव धर्मशाला में बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि रिटायर फौजी वीरपाल सिंह का नाती फरीदपुर सिमराबोर निवासी रामजी भी मृतक के साथ धर्मशाला में सोता था। आरोपी रामजी सिंह के साथ शराब पिलाने के बाद राजेंद्र ने गलत काम करने का प्रयास किया था। इसके बाद विरोध कर मामले को रफा दफा कर दिया था। 

विज्ञापन

 

घटना के कुछ दिन पहले राजेंद्र ने शराब पिलाने के बाद रामजी के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया था। इसका विरोध करने पर राजेंद्र ने आरोपी रामजी से झगड़ा कर उसकी पत्नी पर भी टिप्पणी की। इसके बाद ही रामजी ने स्कूल में साथ पढ़े अपने दोस्त बिथरी चैनपुर निवासी शिवकुमार के साथ मिल कर 21 अक्तूबर को तार से गला घोट कर हत्या कर दी। आरोपी रामजी और शिव कुमार को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed