फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rajeev Rana's henchmen beat up the family, spread terror by firing

Bareilly News: राजीव राना के गुर्गों ने परिवार को पीटा, फायरिंग कर दहशत फैलाई

Fri, 13 Sep 2024 04:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Rajeev Rana's henchmen beat up the family, spread terror by firing
बरेली। पीलीभीत बाइपास गोलीकांड में जेल गए राजीव राना के गुर्गों ने इज्जतनगर क्षेत्र में एक घर में घुसकर परिवार की पिटाई की और फायरिंग कर दहशत फैलाई। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

कूर्मांचल नगर निवासी अफसर खां ने बताया कि कुछ दिन पहले अफजल उर्फ लल्ला एक लड़की को ले गया था। उनके बेटों ने लड़की पक्ष की तरफदारी की तो अफजल रंजिश मानने लगा। मंगलवार को अफजल अपने साथी युसूफ, फिरोज खां, हैदर, जफर, सलीम, शोएब, सद्दीक, फरीद और राजीव के गुर्गे अफरोज खां समेत आठ दस अज्ञात साथियों को लेकर घर में घुस आया।
विज्ञापन

इन लोगों ने तमीम, जैद और हुजैफा को घायल कर दिया। बचाने आए इमरान और आकिल पर भी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद तमंचों से फायरिंग की। पत्थर और शीशे की बोतलें फेंकने लगे। भीड़ जुटी तो मौके से फरार हो गए। घायल इमरान और आकिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
गोलीकांड में शामिल था अफरोज लंगड़ा, मुखबिरी में छूटा
बताया जा रहा है कि इज्जतनगर के परतापुर जीवन सहाय निवासी अफरोज लंगड़ा पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड में शामिल था। सूत्रों के मुताबिक इज्जतनगर पुलिस ने लंगड़ा को गोलीकांड के बाद तीन दिन थाने में रखने के बाद छोड़ दिया था। दरअसल, अफरोज लंगड़ा इज्जतनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और पुलिस के लिए मुखबिरी भी करता है। इसलिए पुलिस ने दूसरे आरोपियों को पकड़ने में लंगड़ा की मदद ली और बाद में उसे छोड़ दिया। बताया जा रहा है राना के इशारे पर अफरोज ही गोलीकांड में कई लड़के लेकर पहुंचा था। इसके लिए केपी यादव के जरिये उसे रुपये दिए गए थे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed