फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rainfall figure crosses 120 mm for the third time in eight years

Bareilly News: आठ वर्षों में तीसरी बार बारिश का आंकड़ा 120 मिमी के पार

Sat, 29 Jun 2024 05:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Rainfall figure crosses 120 mm for the third time in eight years
बरेली। भीषण गर्मी से तपिश का रिकॉर्ड बनाने के बाद पांच दिनों से जारी मानसूनी बारिश ने आठ वर्षों में तीसरी बार जून में 120 मिमी बारिश का आंकड़ा पार किया है। जून माह गुजरने में अभी दो दिन शेष हैं। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल पर झमाझम बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार जून माह में अब तक 125 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इससे पूर्व वर्ष 2021 में 195.1, 2016 में 119.3 मिमी बारिश हुई थी। इनके अलावा वर्ष 2023 में 117.6, 2022 में 98.8, 2020 में 112.4, 2019 में 47.6, 2018 में 62.6, 2017 में 23.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। इससे पूर्व 2015 में सर्वाधिक 247.7 मिमी बारिश हुई थी। तब रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पार जा पहुंचा था। कई गांवों में जलप्रवाह से पशु और फसल की हानि भी हुई थी। शहर के बाकरगंज क्षेत्र में भी किला नहीं उफनाई थी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल के मुताबिक 2015 के मुकाबले इस बार वैसी बारिश नहीं होगी, क्योंकि तत्कालीन परिस्थितियों में मानसून करीब 15 दिन पूर्व ही हावी हो गया था। इसके चलते पश्चिमी विक्षोभ अनुकूल माहौल मिलने पर तीन से चार दिन तक लगातार बारिश हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में छाए बादल, देहात में 9.7 मिमी बारिश दर्ज,
शुक्रवार को शहर में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का सिलसिला जारी रहा। मंडरा रहे घने बादलों से बारिश की उम्मीद टूटी। पर देहात क्षेत्र के इलाकों में खंडवर्षा का सिलसिला जारी रहा। 9.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। अधिकतम पारा 32.8 डिग्री, न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ब्यूरो
--
मौसम इनपुट
32.8
24.4
बादल मंडराते रहेंगे। अनुकूल माहौल मिलने पर बारिश होगी।
सूर्योदय 5:18
सूर्यास्त 7:14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed