फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways will run two special trains on the last day of Urs e Razvi

Bareilly: उर्स के आखिरी दिन रेलवे चलाएगा दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जायरीनों को घर वापसी में नहीं होगी परेशानी

Mon, 11 Sep 2023 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Sep 2023 06:35 PM IST
सार

आला हजरत के उर्स में हजारों जायरीन पहुंचे हैं। मंगलवार को उर्स का आखिरी दिन है। जायरीनों को घर वापसी में कोई परेशानी न हो, इसलिए रेलवे दो स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इन ट्रेनों का संचालन पीलीभीत-कासगंज और बरेली सिटी-लालकुआं के बीच होगा। 

विज्ञापन
Railways will run two special trains on the last day of Urs e Razvi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में विश्व प्रसिद्ध आला हजरत के उर्स के कुल के बाद जायरीन को घर वापसी में परेशानी नहीं होगी। पूर्वोत्तर रेलवे मंगलवार को उर्स मेला स्पेशल दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन करेगा। एक जोड़ी ट्रेन पीलीभीत-कासगंज और एक जोड़ी का संचालन बरेली सिटी-लालकुआं के बीच किया जाएगा। इससे पहले उत्तर रेलवे भी 12 सितंबर को दो सुपरफास्ट ट्रेनों के जंक्शन पर ठहराव और चार ट्रेनों में दो-दो जनरल श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाने की घोषणा कर चुका है।

विज्ञापन


आला हजरत के उर्स में देश-विदेश से हजारों जायरीन पहुंच रहे हैं। हालांकि, रविवार और सोमवार को बारिश के कारण जायरीन की संख्या अनुमान से कम रही। मंगलवार को बड़ी संख्या में जायरीन आएंगे। कुल शरीफ की रस्म के बाद अचानक बसों और ट्रेनों पर जायरीन की घर वापसी के लिए दबाव बढ़ेगा। 

विज्ञापन

ये रहेगा ट्रेनों को समय 

मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल 05306/05305 पीलीभीत-कासगंज-पीलीभीत और 05308/05307 लालकुआं-बरेली सिटी-लालकुआं उर्स मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। 05306 उर्स मेला स्पेशल पीलीभीत से दोपहर 2:40 बजे चलेगी। यह ट्रेन शाही 2:56 बजे, बिजौरिया 3:05 बजे, सेंथल 3:20 बजे, भोजीपुरा जंक्शन 3:33 बजे, इज्जतनगर 4:00 बजे, बरेली सिटी 4:20 बजे, बरेली जंक्शन 4:35 बजे, घटपुरी 5:28 बजे, बदायूं 5:45 बजे, उझानी 6:02 बजे, कछला ब्रिज हाल्ट से 6:27 बजे, सोरों 6:48 बजे, कासगंज सिटी 7:02 बजे, और कासगंज जंक्शन 7:30 बजे पहुंचेगी। 

05305 उर्स मेला स्पेशल कासगंज जंक्शन से सुबह 5:05 बजे चलने के बाद उझानी 6:14 बजे, बदायूं 6:35 बजे, बरेली जंक्शन 8:05 बजे, बरेली सिटी 8:20 बजे, इज्जतनगर 8:40 बजे, भोजीपुरा जंक्शन 9:08 बजे, शाही से 9:50 बजे और पीलीभीत सुबह 10.20 बजे पहुंचेगी।

लालकुआं-बरेली सिटी के बीच चलने वाली 05308 उर्स मेला स्पेशल लाककुआं से सुबह 10:00 बजे चलने के बाद पंतनगर 10:16 बजे, किच्छा 10:28 बजे, बहेड़ी 10:50 बजे, रिक्षा रोड हाल्ट 10:59 बजे, देवरनियां 11:10 बजे, भोजीपुरा 11:28 बजे, इज्जतनगर 11:47 बजे और बरेली सिटी 12:10 बजे आएगी। 05307 उर्स मेला स्पेशल बरेली सिटी से शाम 3:30 बजे चलने के बाद इज्जतनगर 3:50 बजे, भोजीपुरा 4:06 बजे, देवरनियां से 4:24 बजे, बहेड़ी 4:47 बजे, किच्छा 5:07 बजे, पंतनगर 5:30 बजे और लालकुआं जंक्शन शाम 5:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed