फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways will install additional coaches in Bareilly-Aligarh passenger train.

Bareilly News: बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर में अतिरिक्त कोच लगाएगा रेलवे

Thu, 05 Sep 2024 06:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Railways will install additional coaches in Bareilly-Aligarh passenger train.
बरेली। चंदौसी के गणेश चतुर्थी मेले के मद्देनजर रेलवे बरेली-चंदौसी पैसेंजर ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाएगा। रोडवेज भी बदायूं और बरेली डिपो से अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। बृहस्पतिवार को इस मेले का औपचारिक शुभारंभ होगा और सात को रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को इसका समापन होगा। इसमें बरेली, बदायूं, पीलीभीत समेत आसपास के जिलों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में रेलवे 04375/76 और 04377/78 बरेली-अलीगढ़-बरेली पैसेंजर में पांच से 25 सितंबर तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाएगा। वहीं, बदायूं डिपो से पांच, बरेली व रुहेलखंड डिपो से चंदौसी के लिए दो-दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। बिसौली होते हुए चलाई जा रहीं दो बसों के फेरों को भी बढ़ाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed