फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways to regularise long-distance trains with occupancy exceeding 70 per cent

Bareilly News: 70 फीसदी से ज्यादा दबाव वाली लंबी दूरी की गाड़ियां नियमित करेगा रेलवे

Sat, 04 Oct 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Railways to regularise long-distance trains with occupancy exceeding 70 per cent
बरेली होकर गुजरती हैं इनमें से अप-डाउन आठ गाड़ियां, दो साल का जुटाया जा डाटा
विज्ञापन

बरेली। बरेली होकर गुजरने वाली और बरेली से चलने वाली नई ट्रेनों का संचालन भले रेलवे की प्राथमिकता में न हो मगर, विशेष गाड़ियों को नियमित का दर्जा देने में पूरी दिलचस्पी है। अब ऐसी सभी विशेष गाड़ियों को नियमित करने की तैयारी है, जिन पर यात्रियों का दबाव 70 फीसदी तक रहता है। सभी मंडलों से ऐसी गाड़ियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इन गाड़ियों में अप-डाउन आठ बरेली होकर गुजरती हैं।
पिछले साल रेलवे ने टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस को नियमित का दर्जा किया था। इस बार छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस को नियमित का दर्जा दे दिया गया है। बरेली-बंगलूरू और काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी को दिसंबर तक नियमित गाड़ी का दर्जा मिल जाएगा। हालांकि, अभी विशेष का दर्जा मिलने के बाद इन गाड़ियों के फेरों में इजाफा करने को लेकर कोई कार्यवाही शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन

जिन गाड़ियों को नियमित का दर्जा दिया जाना है, उनमें जयनगर-अमृतसर क्लोन भी शामिल है। यह गाड़ी तीन साल से विशेष के तौर पर संचालित हो रही है। इस गाड़ी पर त्योहारी सीजन में यात्रियों का दबाव 80 फीसदी तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 04211-12 वाराणसी-चंडीगढ़-वाराणसी, 04313-14 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर-हरिद्वार, 04518/17 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़, 04634/33 वैष्णो देवी-वाराणसी-वैष्णो देवी भी ऐसी गाड़ियां हैं जिन पर यात्रियों का दबाव 60-70 फीसदी तक पहुंच जाता है। नियमित का दर्जा मिलने के बाद गाड़ियों में किराया 35 फीसदी तक कम हो जाएगा। संवाद



---------
इन गाड़ियों पर 90 फीसदी तक दबाव
बरेली होकर गुजरने वाली 09076-75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन, 05074-73 लालकुआं-बंगलूरू साप्ताहिक शामिल हैं। इन दोनों गाड़ियों पर यात्रियों का दबाव 90 फीसदी से ज्यादा रहता है। त्योहारी सीजन में तो यह 100-120 तक पहुंच जाता है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान सैय्यद ने बताया कि दिसंबर और जनवरी में बरेली होकर गुजरने वाली कुछ विशेष गाड़ियां नियमित हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed