फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways seeks cooperation to remove illegal encroachment

Bareilly News: अवैध कब्जे हटाने के लिए रेलवे ने मांगा पुलिस-प्रशासन से सहयोग

Sun, 23 Jun 2024 08:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:32 AM IST
विज्ञापन
Railways seeks cooperation to remove illegal encroachment
बरेली। नैनीताल हाईवे पर इज्जतनगर स्टेशन के आसपास रेलवे और लोक निर्माण विभाग की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए रेलवे ने पुलिस-प्रशासन से सहयोग मांगा है। रेलवे जुलाई के पहले सप्ताह से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करेगा। इसके लिए सोमवार को नैनीताल हाईवे पर रिहर्सल की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन

इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के आसपास दोनों ओर लोक निर्माण विभाग की भूमि पर लोगों ने अतिक्रमण कर अस्थाई और अस्थाई निर्माण कर लिए हैं। यहां स्टेशन के सुंदरीकरण समेत कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। काम में अवैध कब्जे बाधा बन रहे हैं। रेलवे ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए फोर्स मांगा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए नगर निगम से ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी और अतिक्रमण दस्ता के साथ कानून व्यवस्था के लिए फोर्स मांगा है। सीनियर डीसीएम संदीप शर्मा ने बताया कि जमीन कब्जा मुक्त कराना नियमित प्रक्रिया है।
विज्ञापन



रेलवे की जमीन पर धार्मिक स्थल भी
- इज्जतनगर में रेलवे की जमीन पर धार्मिक स्थल भी हैं। हाल ही में इज्जतनगर स्टेशन के बाहर की एक धर्म स्थल का बोर्ड लगा दिया गया था। बाद में पुलिस ने इसे हटवा दिया। सीबीगंज में भी रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए एक धर्मस्थल को हटाने के लिए नोटिस चस्पा किए जाने के बाद काफी हंगामा हुआ था। बाद में अभियान रोक दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



इज्जतनगर स्टेशन के आसपास लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध निर्माण हो गए हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। स्टेशन पर गंदगी होने से यहां परिदृश्य भी खराब हो रहा है। जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन का सहयोग मांगा गया है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed