{"_id":"66e36caedd33824dcc0b2464","slug":"railways-increased-patrolling-investigation-started-in-ohe-case-bareilly-news-c-4-lko1018-480055-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे ने बढ़ाई पेट्रोलिंग, ओएचई मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे ने बढ़ाई पेट्रोलिंग, ओएचई मामले में जांच शुरू
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे का पहाड़ी इलाकों को लेकर अलर्ट, तराई इलाकों में भी सतर्कता
बरेली। लगातार हो रही बारिश के बीच रेलवे ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। पहाड़ी और तराई इलाकों को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। एहतियात के तौर पर कुछ नए कॉशन लगाए गए हैं। इधर, आलमनगर-शाहजहांपुर रेलखंड में बुधवार रात रेलवे की ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने के मामले में भी जांच शुरू हो गई है।
पूरे रुहेलखंड में लगातार बारिश हो रही है। यहां से उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे दोनों की लाइन गुजरती हैं। जुलाई में बारिश के दौरान पहाड़ी और तराई के इलाकों में ट्रैक और पुलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। इस दौरान कई दिन ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। एक बार फिर से लगातार बारिश से खतरा बढ़ गया है। ऐसे में ट्रेनों के संचालन को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। मुरादाबाद-लखनऊ, बरेली-अलीगढ़, बरेली-कासगंज रूटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि आलमनगर-शाहजहांपुर रेलखंड में ओएचई क्षतिग्रस्त होने की जांच और मॉनीटरिंग की जा रही है। 24 घंटे के दौरान मंडल में बारिश के कारण ट्रैक बाधित होने की सूचना नहीं है। संवाद