फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway Timetable Released for Eight Summer Special Trains Via Bareilly

Railway News: बरेली होकर आठ और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, टिकट बुकिंग शुरू; देखें सूची

Sun, 05 Apr 2026 12:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 05 Apr 2026 12:12 PM IST
सार

बरेली होकर आठ और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे ने इन ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से गर्मी के सीजन में यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Railway Timetable Released for Eight Summer Special Trains Via Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने बरेली होकर चार जोड़ी यानी अप-डाउन आठ और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इनमें छह ट्रेनों का संचालन ऋषिकेश से कोलकाता, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर के बीच किया जाएगा। दो गाड़ियां बठिंडा-वाराणसी के बीच चलाई जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ियों में टिकट बुकिंग खोल दी गई है।

विज्ञापन


इन गाड़ियों का किया जाएगा संचालन

  • 04312 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 10:20 बजे योग नगरी ऋषिकेश से चलने के बाद अगले दिन सुबह 5:02 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। 04311 कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश विशेष गाड़ी 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को कोलकाता से दोपहर 1:55 बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 4:28 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
  • विज्ञापन
  • 04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 16 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को योग नगरी ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे चलने के बाद रात 8:47 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 11:20 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष गाड़ी 17 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को मुजफ्फरपुर से दोपहर दो बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 5:55 बजे बरेली आएगी और 11:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 04316 योग नगरी ऋषिकेश-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को योग नगरी ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे चलने के बाद रात 8:47 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष गाड़ी 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से सुबह नौ बजे चलने के बाद शाम 6:43 बजे बरेली आएगी और रात 1:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। 
  • 04520 बठिंडा-वाराणसी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को रात 8:50 बजे बठिंडा से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:40 बजे बरेली आएगी और शाम 5:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 04519 वाराणसी-बठिंडा विशेष गाड़ी 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को वाराणसी से रात 8:40 बजे वाराणसी से चलने के बाद अगले दिन शाम पांच बजे बठिंडा पहुंचेगी। 

11 मई तक बरेली होकर चलेगी गोमतीनगर-बांद्रा विशेष ट्रेन
कानपुर में मेगा ब्लॉक के कारण रेलवे 05033-34 गोमतीनगर-बांद्रा विशेष गाड़ी का संचालन बरेली होते हुए करेगा। यह गाड़ी गोमतीनगर से सीतापुर, मैलानी, पीलीभीत, इज्जतनगर, कासगंज, मथुरा, कोटा, रतलाम होते हुए चलाई जाएगी। हालांकि, इस ट्रेन को लखीमपुर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन पर ठहराव नहीं दिया जाएगा। यह गाड़ी इज्जतननगर स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव लेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05033 गोमतीनगर-बांद्रा विशेष ट्रेन गोमतीनगर से दोपहर दो बजे चलने के बाद शाम 7:15 बजे बरेली आएगी और अगले दिन रात आठ बजे बांद्रा पहुंचेगी। 05034 बांद्रा-गोमतीनगर विशेष ट्रेन रात 11 बजे बांद्रा से चलने के बाद अगले दिन रात 12:45 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह सात बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed