{"_id":"68a0f1b8f21c1d8db30ade6b","slug":"railway-recruitment-exam-trains-extended-with-exam-specials-for-candidates-coaches-increased-in-many-bareilly-news-c-4-vns1074-704956-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे भर्ती परीक्षा: अभ्यार्थियों के लिए परीक्षा स्पेशल के साथ ट्रेनों का विस्तार, कई में बढ़ाए गए कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे भर्ती परीक्षा: अभ्यार्थियों के लिए परीक्षा स्पेशल के साथ ट्रेनों का विस्तार, कई में बढ़ाए गए कोच
विज्ञापन
बरेली। रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए नार्दन रेलवे की ओर से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के तहत, मुरादाबाद, देहरादून और अलीगढ़ जंक्शन के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। इसके अलावा जरूरत पढ़ने पर अतिरिक्त रैक को भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्देश नार्दन रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय की ओर से जारी हुए हैं।
बरेली-देहरादून के बीच रविवार से 13 दिन तक परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। जंक्शन से 04321 स्पेशल ट्रेन रविवार शाम पांच बजे रवाना होगी। इसके बाद वाया, रामपुर, मुरादाबाद, गजरौला, बिजनौर, लक्सर व हरिद्वार होते हुए अगली सुबह 5:05 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं, देहरादून से 04322 स्पेशल ट्रेन सोमवार शाम को सात बजे रवाना होगी, जो वाया हरिद्वार, लक्सर, बिजनौर, गजरौला, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए मंगलवार सुबह 7:15 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 04321 स्पेशल ट्रेन बरेली से 17, 18, 19, 20, 21, 27, 28, 31 अगस्त, एक, दो, तीन, सात व आठ सितंबर तक चलाई जाएगी। वहीं, देहरादून से 04322 स्पेशल ट्रेन 18, 19, 20, 21, 22, 28, 29 अगस्त, एक, दो, तीन, चार, आठ व नौ को संचालित होगी।
इसके अलावा, बरेली-मुरादाबाद के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन का भी संचालन होगा। इसमें बरेली से 04323 स्पेशल ट्रेन रविवार सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद वाया चंदौसी समेत 12 स्टेशनों से होते हुए इसी दिन सुबह 11:30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 04324 स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद से रविवार शाम 5:45 बजे रवाना होगी। वाया चंदौसी होते हुए रात 11 बजे बरेली पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 17 अगस्त से नौ सितंबर तक प्रतिदिन होगा। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त कोच
बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। इसके अलावा, मुरादाबाद, बरेली और हरिद्वार में एक-एक अतिरिक्त कोच को तैयार रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि भीड़ अधिक होने पर इन स्टेशनों पर तत्काल अतिरिक्त कोच को ट्रेनों से जोड़ा जाए, इससे भीड़ को कम करने में आसानी होगी।