फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway,jam

फतेहगंज पूर्वी में हाईवे पर फिर लगा भीषण जाम

Sun, 20 Oct 2019 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
Railway,jam
फतेहगंज पूर्वी। बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार आधी रात ट्रक की खराबी से जाम लग गया। चंद घंटों में हालत इस कदर हो गए कि करीब दो किलोमीटर तक वाहन जहां तहां खडे़ हो गए। पुलिस भी पहुंची लेकिन रात में ट्रक हट न सका। जाम फंसे कई लोग जैतीपुर रोड और कसरक रोड निकले लेकिन वहां भी भीड़ बढ़ने से जाम लग गया। शनिवार सुबह दस बजे के करीब हाईवे से ट्रक हटवाया गया। इसके बाद यातायात बहाली शुरू हुई जो देर शाम तक चली। करीब 20 घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी पुलिस के अनुसार शाहजहांपुर के थाना कटरा की सीमा पर शुक्रवार आधी रात ट्रक खराब हो गया। वहां की पुलिस ने रात में ट्रक को हटाने में रुचि नहीं ली। जाम बढ़ता गया तो थाने की पुलिस ने ट्रक हटवाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। इधर, हाईवे पर जाम बढ़ता गया। दोनों दिशाओं में करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे कुछ चालक जैतीपुर रोड की ओर से निकले तो कुछ कसरक रोड से निकलने लगे। वहां भी भीड़ बढ़ी तो जाम लग गया। शनिवार को पुलिस ने ट्रक को हटवाया तो जाम से निजात की कोशिश शुरू हुई।
विज्ञापन

बार-बार क्रॉसिंग बंद होने से भी फंसे रहे वाहन
ट्रक को हटाए जाने के बाद जाम खुला तो हुलासनगरा क्रॉसिंग के बार-बार बंद होने से भी लोगों ने परेशानी झेली। ट्रक चालकों ने बताया कि क्रॉसिंग का बूम खुलने के बाद कार और बाइक सवार जल्दी निकलने के चक्कर में आगे आते थे, जिससे दोनों तरफ पटरियों पर जाम लग जाता था। इसी बीच फिर क्रॉसिंग बंद होने से बड़ी गाड़ियां वहीं खड़ी रह जाती थीं। ऐसा कई बार हुआ, इससे देर शाम तक यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई ट्रेनों को रोकना पड़ा
बताया जाता है कि हुलासनगरा क्रॉसिंग पर वाहनों का इतना दबाव बढ़ गया कि नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली एसी सुपरफास्ट, दून एक्सप्रेस, बेगमपुरा सुपरफास्ट को विलपुर में 15 से 30 मिनट तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed