{"_id":"5f022ddd8ebc3ea0d54a8011","slug":"railway-hospital-s-drug-supplier-infected-opd-closed-for-two-days-bareilly-news-bly4116550197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अस्पताल का दवा सप्लायर निकला संक्रमित, दो दिन के लिए ओपीडी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अस्पताल का दवा सप्लायर निकला संक्रमित, दो दिन के लिए ओपीडी बंद
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में कई लोगों के संपर्क में आया था, दूसरे अस्पतालों में भी गया था
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर रेलवे मंडलीय अस्पताल में दवा की सप्लाई करने वाले युवक के संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। पूरे अस्पताल को इसके बाद सैनिटाइज कराने के बाद ओपीडी को सोमवार तक के लिए बंद करा दिया गया है। सोमवार को रेल कर्मचारी न्यू मॉडल कॉलोनी में डिस्पेंसरी से दवा लेंगे। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे अस्पताल में कई लोगों के संपर्क में आया था। अंदेशा यह भी है कि दवा सप्लाई के लिए वह जब दूसरे अस्पतालों में गया होगा तो वहां भी लोगों के संपर्क में आया होगा।
रेलवे अस्पताल में चार दिन पहले मरीजों को दवा की सप्लाई करने वाला युवक आया था जिसे खांसी के साथ बुखार और जुकाम भी था। रेलवे अस्पताल में उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। शनिवार शाम आई रिपोर्ट में उसे कोरोना संक्रमित बताया गया तो अस्पताल के स्टाफ में हड़कंप मच गया। छानबीन शुरू हुई तो पता चला कि संक्रमित युवक अस्पताल के कई लोगों के संपर्क में आया था। अस्पताल प्रशासन ने इसके बाद शनिवार को ही सोमवार तक के लिए ओपीडी को बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया। रविवार को अस्पताल परिसर को सैनिटाइज भी कराया गया।
अफसरों ने बताया कि अस्पताल को सोमवार को भी सैनिटाइज किया जाएगा और इसके बाद ही मंगलवार को पहले की तरह ओपीडी चालू होगी। सोमवार को न्यू मॉडल की रेलवे डिस्पेंसरी में ओपीडी होगी। सीएमएस डॉ. अरुण खुन्नू ने बताया कि दवा सप्लायर किन-किन लोगों के संपर्क में आया, उन्हें चिन्हित करके क्वारंटीन कराया जाएगा।