फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway

ब्लॉक लेकर बदली गई पटरी तब फुल स्पीड में दौड़ी ट्रेंने

Sun, 08 Dec 2019 09:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Railway
शाहजहांपुर-रोजा। एक दिन पहले लालपुल के पास शाहजहांपुर-रोजा के बीच में रेल फैक्चर होने के बाद रविवार को ब्लॉक लेकर पटरी बदलने का काम किया गया। इसके साथ ही बंथरा-शाहजहांपुर के बीच भी ब्लॉक लिया गया। इस दौरान कुल तीन घंटे तक रेलमार्ग ब्लॉक रहा। इस दौरान कोई ट्रेन स्टेशन से नहीं गुजरी।
विज्ञापन

डाउन लाइन पर शाहजहांपुर-रोजा के बीच शनिवार को रेल फैक्चर हो गया था। लेकिन रेल कर्मचारियों की सतर्कता की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और चंडीगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। इस बीच करीब 90 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा। जिसकेे बहाल करने के लिए चटकी रेल पटरी के बीच जॉगल बांधकर ट्रेनों को 30 की स्पीड से रवाना किया गया। ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाने के लिए रविवार को डाउन लाइन पर दो जगह ब्लॉक लेकर पटरी बदलने और मेंटीनेंस का काम किया गया। इस बीच तीन घंटे तक कोई ट्रेन स्टेशन से नहीं गुजरी और रेल यातायात रुका रहा।
विज्ञापन

बंथरा-शाहजहांपुर और शाहजहांपुर-रोजा के बीच लिया गया ब्लॉक

रविवार को शाम बंथरा-शाहजहांपुर के बीच डाउन लाइन पर 3:45 से 5:15 और शाहजहांपुर-रोजा के बीच 4.45 से 6.15 तक ब्लॉक लिया गया। इस तरह दोनों ही स्थानों पर डेढ़-डेढ़ घंटे का ब्लॉक रहा। हालांकि इस बीच डाउन लाइन पर कोई ट्रेन नहीं थी। शाम 4.30 बजे आने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस देरी से चलने के कारण सवा छह बजे स्टेशन पहुंची, जोकि पांच मिनट रुकने के बाद लखनऊ की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे की वजह से लेट रहीं अप व डाउन की ट्रेनें

ब्लॉक की वजह रविवार को ट्रेनों को संचालन बाधित नहीं हुआ, लेकिन कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार जरूर रोके रखी। अपलाइन की जननायक एक्सप्रेस और डाउन की काशी विश्वनाथ समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय के बाद ही आ सकीं। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डाउन लाइन की गंगा सतजुल एक्सप्रेस 27 मिनट, अमृतसर-हावड़ा मेल 43 मिनट, बरेली-प्रयागघाट पैसेंजर एक घंटा, शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस 26 मिनट, कोलकाता एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई। अवध आसाम 29 मिनट, वाराणसी एक्सप्रेस 40 मिनट, काशी विश्वनाथ एक घंटा, श्रमजीवी आधा घंटा, प्रयागघाट एक्सप्रेस आधा घंटा, सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर तीन घंटा, राप्तीगंगा एक्सप्रेस 45 मिनट, लोकनायक एक्सप्रेस 45 मिनट, सदभावना एक्सप्रेस एक घंटा 43 मिनट लेट रही। अपलाइन की बरेली एक्सप्रेस 45 मिनट, टनकपुर त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस 43 मिनट, जननायक तीन घंटा 20 मिनट, जम्मूतवी एक्सप्रेस 52 मिनट, मोरध्वज एक घंटा 11 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed