फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway

पंजाब मेल के पहियों से आई आवाज से दहशत में आए यात्री

Thu, 28 Nov 2019 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
Railway
पंजाब मेल से आई खटखट की आवाज, दहशत में यात्री
विज्ञापन

मुरादाबाद/बरेली। रसुइया रेलवे स्टेशन से गुजरी अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच से खटखट की आवाज निकली तो यात्रियों में दहशत फैल गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर ट्रेन को अगले स्टेशन पर रुकवा लिया गया। इसके बाद कोच की जांच की गई तो कोई खराबी नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई।

अमृतसर से हावड़ा पंजाब मेल सुबह पौने आठ बजे रसुइया स्टेशन से गुजर रही थी। ट्रेन के कोच एस-9 से खटखट की तेज आवाज होती हुई गुजरी तो स्टेशन मास्टर इसकी जानकारी तुरंत रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद और पीतांबरपुर स्टेशन को दी। इसके बाद ट्रेन अगले स्टेशन पर रुकवा ली गई। इस ट्रेन के रुकने से अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा। सूचना मिलने पर कैरिज एंड वैगन शाखा की टीम मौके पर पहुंची और कोच चेक किया। लेकिन टीम को कोच में कोई खराबी नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed