{"_id":"5ddbdf178ebc3e54921f55e4","slug":"railway-bareilly-news-bly3854186141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे देरी से आई गरीब नवाज एक्सप्रेस, त्रिवेणी रही ढाई घंटा लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे देरी से आई गरीब नवाज एक्सप्रेस, त्रिवेणी रही ढाई घंटा लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। ब्लॉक के बाद सोमवार को कोहरे की वजह से अपलाइन की ट्रेनें सात घंटा तक की देरी से पहुंची। जननायक और गरीब नवाज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से चली, जबकि डाउन लाइन पर ट्रेनों को संचालन सामान्य रहा। इस वजह से बरेली की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बरेली की ओर जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस सोमवार सुबह निर्धारित समय 7:23 के बजाय छह घंटा 43 मिनट देरी से आई। त्रिवेणी एक्सप्रेस ढाई घंटा लेट स्टेशन पहुंची। जबकि इसका समय 11 बजे हैं लेकिन दोपहर 1:36 मिनट पर पहुंची। अमृतसर-जननायक एक्सप्रेस दोपहर एक बजे की जगह तीन बजकर आठ मिनट पर आई, जोकि दो घंटे से ज्यादा लेट रही। इनके अलावा पुरवइयां एक्सप्रेस एक घंटा, रोजा-बरेली पैसेंजर, पोरबंदर मोतीहारी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटा, अवध आसाम एक्सप्रेस दो घंटे, बरेली पैसेंजर, जम्मूतवी एक्सप्रेस 50 मिनट देरी से आईं। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण बरेली की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। ट्रेन के इंतजार में यात्री स्टेशन पर ही भटकते रहे। पूछताछ केंद्र पर जाकर ट्रेनों के आने का जानकारी लेने वालों की भीड़ रही।
यात्री शहनवाज खान ने बताया कि उन्हें अपने परिवार के साथ अजमेर शरीफ जाना है, जिसके लिए चार महीने पहले गरीब नवाज एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था। ट्रेन का समय सुबह साढ़े सात बजे का है, जो सात घंटे की देरी से आई। उनका परिवार कई घंटे स्टेशन पर ही इंतजार करता रहा। दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे सुनील वर्मा ने कहा कि ट्रेनों की लेटलतीफी को खत्म करने के लिए सारे प्रयास बेकार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं, आने वाले दिनों में यह समस्या और भी बढ़ सकती है। ट्रेनों के सुरक्षित और समय से संचालन के लिए रेलवे की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। - मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक शाहजहांपुर