{"_id":"5dbd7e878ebc3e93b9525043","slug":"railway-bareilly-news-bly382440632","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैगन के ब्रेक का बेस हटा, दो घंटे खड़ी रही मारूती स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैगन के ब्रेक का बेस हटा, दो घंटे खड़ी रही मारूती स्पेशल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा/शाहजहांपुर। बिहार जा रही मारुति स्पेशल मालगाड़ी में गार्ड के डिब्बे की टस बार (ब्रेक का बेस) बाहर निकल आई। कंट्रोल के निर्देश पर टेक्निशियनों ने मौके पर पहुंचकर टस बार को ठीक किया। इस कारण दो घंटे तक मालगाड़ी ट्रैक पर रही खड़ी रही।
शनिवार को मारुति स्पेशल के गार्ड सुधीर कुमार ने वैगन के नीचे टस बार बाहर निकले होने की सूचना पावर केबिन को दी। इसके बाद कंट्रोल ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर डीके अमन को लाइन पर लिया। उन्होंने टेक्निशियन दीपक और राजीव कुमार को तुरंत मालगाड़ी का टस बार ठीक करने के लिए भेजा। सवा तीन बजे मेसेज मिलने पर पहुंचे टेक्निशियनों ने तीन बजकर 58 मिनट पर टस बार को फिट कर दिया। इसके बाद भी मालगाड़ी ट्रैक पर ही खड़ी रही। इस बीच डाउन लाइन पर कोई सवारी गाड़ी न होने की वजह से यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन मालगाड़ियों को पिछले स्टेशनों पर रोककर निकाला गया। शाम को पांच बजे मारुति स्पेशल को आगे के लिए रवाना किया गया।
वहीं, सीनियर सेक्शन इंजीनियर डीके अमन ने बताया कि मालगाड़ी का ब्रेक लूज हो गया था। जिसकी सूचना पर तुरंत मेकेनिक भेजकर सही करा दिया गया। दूसरी मालगाड़ियों को निकालने की वजह से मारुति स्पेशल खड़ी रही।