{"_id":"5d9907398ebc3e93c02b0ed2","slug":"railway-bareilly-news-bly3789182164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग: फिर हादसा, आधा घंटे खड़ी रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग: फिर हादसा, आधा घंटे खड़ी रहीं ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। तेज रफ्तार और ओवरलोडेड एक ट्रक ने शनिवार सुबह करीब साढे़ चार बजे हुलासनगरा रेल क्रासिंग का हाइटगेज टक्कर मारकर तोड़ दिया। तेज आवाज से रेल क्रासिंग पर अफरा-तफरी फैल गई। कुछ देर बाद लोगों को घटना के बारे में पता चला। इस हादसे के कारण ट्रेनों का संचालन आधा घंटे तक बाधित रहा। वहीं आरपीएफ और रेल कर्मियों की तैनाती के बाद भी चालक ट्रक को भगा ले गया।
अल सुबह एक ट्रक शाहजहांपुर दिशा से बरेली की ओर लोहे की चादरें लेकर जा रहा था। इस दौरान ओवरलोड ट्रक बिलपुर स्टेशन के पास हुलासनगरा रेल क्रासिंग से पहले रेलवे के हाइटगेज से टकरा गया। जिससे हाइटगेज की ऊपरी रॉड टूट कर दूर जा गिरी। गनीमत थी कि रॉड पटरियों पर नहीं गिरी, अन्यथा उसी समय शाहजहांपुर की ओर गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। अचानक हुई घटना के बाद लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को काशन पर चलाया गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हाईट गेज तोड़ने वाले ट्रक चालक और गेटमैन-आरपीएफ के जवानों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद चालक ट्रक चालक लेकर चला गया। गौरतलब है कि करीब ढाई महीने पहले भी हाईट गेज तोड़कर फरार होने वाले ट्रक चालक पकड़ में नही आया है।