फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway

पटरियों पर भरा पानी, अकाल तख्त एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द

Tue, 01 Oct 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
Railway
बरेली। बिहार में बारिश से दरभंगा और पटना के कई रेल सेक्शन पर पटरियां पानी में डूबने से रेलवे ने जंक्शन से गुजरने वाली अकाल तख्त और कुंभ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। जंक्शन पर सरयू यमुना एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

पटना सेक्शन में बाढ़ का पानी भरने से कई जगहों से पटरियों के नीचे की मिट्टी बह गई। ट्रेनों के संचालन में खतरे की आशंका देखते हुए रेलवे ने हावड़ा अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस और हावड़ा हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द कर दिया। यह ट्रेनें एक अक्तूबर को भी रद्द रहेंगी। अचानक ट्रेनों के रद्द होने से यात्री ठगे रह गए। दूसरी ओर पटना से कानपुर जाने वाली कई ट्रेनों को बदले रूट से चलाया गया। जंक्शन पर सरयू यमुना एक्सप्रेस 11 घंटे, किशनगंज अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस नौ, बरौनी अमृतसर हरिहरनाथ एक्सप्रेस सात, शहीद एक्सप्रेस दो घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी रही। जंक्शन पर अमृतसर और हरिद्वार जाने वाले यात्री पहुंचे तो उन्हें ट्रेनों के न आने का पता चला। उन्होंने टिकट वापस कराकर यात्रा रद्द कर दी। रेलवे ने रिजर्व यात्रियों को ट्रेनों के रद्द होने का मेसेज भेज दिया है। गौरतलब है कि एक महीने से जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें समय से जंक्शन पहुंच रही थी। कुछ ट्रेनें तो समय से पहले आकर खड़ी हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed