फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway

इज्जतनगर मंडल में फिर से होगी कुरियर पदों की परीक्षा

Tue, 01 Oct 2019 10:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Railway
बरेली। इज्जतनगर मंडल के कमर्शियल अनुभाग में कुरियर पदों के लिए हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, अब फिर से परीक्षा होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आवेदक विकेश कुमार सिंह ने रेलमंत्री को ट्वीट किया था कि कुरियर की छह पोस्ट के लिए छह आवेदकों को ही बुलाया गया, जबकि आठ युवाओं ने आवेदन किया था। आरोप है कि आफिस में काम करने वाले और अधिकारी से नजदीकी रखने वाले आवेदकों को पास कर दिया गया है। विकेश का कहना है कि 25 सितंबर को एक ही दिन में परीक्षा कराकर रिजल्ट आउट करने के मामले में कॉमशियल अनुभाग के एक अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है, उसकी जांच कराई जाए। रेल मंत्री को ट्वीट होने के बाद से इज्जतनगर मंडल में हड़कंप मचा हुआ है। एडीआरएम (इंफ्रास्ट्रक्चर) आशीष कुमार ने सीनियर डीपीओ को जांच के आदेश दिए हैं। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि फिर से परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें पारदर्शिता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed