{"_id":"5d868a768ebc3e93ca6f7f2e","slug":"railway-bareilly-news-bly377113543","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगनल तोड़ने के मामले में काशी विश्वनाथ के दोनों ड्राइवर बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगनल तोड़ने के मामले में काशी विश्वनाथ के दोनों ड्राइवर बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के सिगनल तोड़ कर आगे बढ़ने के मामले में ड्राइवर और सहायक ड्राइवर को शनिवार को बर्खास्त कर दिया गया। अधिकारियों ने दोनों ड्राइवरों को सोमवार को सभी दस्तावेजों के साथ बुलाया है। वहीं मेडिकल जांच में ड्राइवर के शराब पीकर ट्रेन चलाने की पुष्टि नहीं हुई है।
शनिवार को काशी विश्वनाथ के ड्राइवर एससी पांडेय और सहायक ड्राइवर प्रमोद कुमार को मंडल कार्यालय मुरादाबाद में तलब किया गया। करीब दो घंटे तक दोनों के बयान दर्ज किए गए। शाम को मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम अश्विनी कुमार ने दोनों को बर्खास्त कर दिया। एडीआरएम ने बताया कि जांच के लिए टीम बनाई गई है, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। शुक्रवार को नई दिल्ली से वाराणसी जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को सीबी गंज स्टेशन के स्टार्टर सिग्नल पर रोका गया। उस समय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन खड़ी हुई थी। ड्राइवर एससी पांडेय ने लापरवाही दिखाते हुए रेड सिग्नल पार कर दिया था। आगे लाइन क्लीयर न होने पर ट्रेन रुक गई, लेकिन तब तक इंजन समेत चार कोच रेड सिग्नल के पार हो गए थे। गलती का अहसास होने पर ड्राइवर ने ट्रेन को बैक किया था।