{"_id":"5d66f7478ebc3e013c6c9c12","slug":"railway-bareilly-news-bly3739828113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सितंबर से फगवाड़ा स्टेशन पर रुकेगी गरीब रथ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सितंबर से फगवाड़ा स्टेशन पर रुकेगी गरीब रथ एक्सप्रेस
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने गरीब रथ एक्सप्रेस का फगवाड़ा स्टेशन पर एक मिनट का स्टापेज किया है। अस्थाई तौर पर यह स्टापेज छह महीने के लिए है। फायदा होने पर स्टापेज स्थाई किया जाएगा। चंडीगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस भी फगवाड़ा स्टेशन पर रुकेगी, यह ट्रेन जंक्शन से नहीं गुजरती है।
सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस (12203/12204) और अमृतसर चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो सितंबर से फगवाड़ा स्टेशन पर एक मिनट के लिए रुकेगी। रेलवे ने ट्रायल के तौर पर दोनों ट्रेनों का ठहराव किया है। सहरसा से आने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस शाम 7:02 बजे फगवाड़ा और अमृतसर से आने वाली गरीब रथ सुबह 5:40 बजे फगवाड़ा पहुंचेगी। चंड़ीगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस 12241 शाम 7:25 बजे और अमृतसर चंडीगढ़ एक्सप्रेस सुबह 6:36 बजे फगवाड़ा स्टेशन पहुंचेगी। अमृतसर चंडीगढ़ एक्सप्रेस जंक्शन नहीं गुजरती है।