{"_id":"5d659bff8ebc3e93d9656c53","slug":"railway-bareilly-news-bly373841992","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन खराब होने से दो घंटे ट्रेनों का संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन खराब होने से दो घंटे ट्रेनों का संचालन ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बदायूं बरेली रेल मार्ग पैसेंजर ट्रेन का इंजन खराब होने से दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा। सिटी स्टेशन से दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। खराब इंजन को मरम्मत के लिए डीजल शेड भेजा गया।
बदायूं से सुबह 7:56 बजे चलने वाली कासगंज पैसेंजर मल्लानगर हाल्ट 8:04 बजे पहुंची। एक मिनट रुकने के बाद ड्राइवर ने ट्रेन चलाई तो इंजन खराब हो गया। करीब आधा घंटे तक ड्राइवर इंजन को ठीक करने की कोशिश करता रहा। इंजन स्टार्ट नहीं हुआ। इसके बाद उसने रेलवे कंट्रोल इज्जतनगर को इंजन खराब होने की सूचना दी। थोड़ी देर बाद सिटी स्टेशन से पहुंचा इंजन ट्रेन को बरेली सिटी स्टेशन लाया। इसके बाद इंजन को डीजल शेड भेजा गया। करीब दो घंटे बरेली बदायूं सेक्शन पर रेल यातायात रुका रहा। सिंगल लाइन होने पर सिटी स्टेशन से सुबह 7:30 और दस बजे बमियाना, घटपुरी स्टेशनों पर रोक दी गई। बदायूं से सुबह 11:00 बजे चलने वाली कासगंज पैसेंजर बदायूं स्टेशन पर खड़ी रही।