फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   raid on residence of Cabinet Minister Swami Prasad Maurya

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर छापा, गठबंधन प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने की थी शिकायत

Wed, 24 Apr 2019 12:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
raid on residence of Cabinet Minister Swami Prasad Maurya
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के आदेश पर मंगलवार सुबह भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्या के पिता कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास विकास कॉलोनी स्थित अस्थायी आवास पर छापा मारा गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री तो नहीं मिले लेकिन उनके आवास के बाहर एक कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। अभी यह पता नहीं चला है कि कार किसकी है और मंत्री के आवास के सामने कैसे पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह सपा सांसद एवं प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य इस समय आवास विकास स्थित मकान नंबर 304 में ठहरे हुए हैं। वह मतदान में कुछ न कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने तुरंत उनके आवास पर छापा मारने का आदेश दिया, जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी और सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास के बाहर एक कार खड़ी थी। आवास का मेन गेट खुला था। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने पूरे घर को खंगाल लिया लेकिन कैबिनेट मंत्री नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने शहर के कई होटलों में भी छापा मारा लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य का कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


बाद में डीएम के आदेश पर पूरे जिले की सीमाएं सील कर दी गईं। डीएम ने आदेश दिया कि अगर स्वामी प्रसाद मौर्य कहीं दिखाई दें तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बहरहाल देर शाम तक पुलिस को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने शिकायत की थी कि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य यहां ठहरे हुए हैं। वह कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं। इस पर हमने टीम को भेजा था, लेकिन वह नहीं मिले। अगर कहीं दूसरी जगह की सूचना मिलती है तो वहां छापा मारा जाएगा।

- दिनेश कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी

चुनाव आयोग को शिकायत मिली थी कि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आवास विकास स्थित मकान संख्या 304 में ठहरे हुए हैं। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी को भेजा गया था लेकिन वह नहीं मिले।
- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed