फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Radha Madhav became the winner and Hartman became the runner up.

Bareilly News: राधा माधव विजेता व हार्टमन बना उपविजेता

Thu, 26 Dec 2024 11:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2024 11:07 AM IST
विज्ञापन
Radha Madhav became the winner and Hartman became the runner up.
बरेली। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी के अवसर पर जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें राधा माधव विजेता और हार्टमन की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

बुधवार को फाइनल मुकाबला हार्टमन बनाम राधा माधव स्कूल के बीच खेला गया। इसमें राधा माधव स्कूल की टीम विजेता रही व हार्टमन स्कूल की टीम उपविजेता। इसमें बीबीएल बनाम क्रिएथिक्स स्कूल के मध्य खेले गए मुकाबले में क्रिएथिक्स स्कूल ने 12- 8 स्कोर से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच राधा माधव बनाम बिशप कॉनराड टीम के बीच खेला गया। इसमें राधा माधव ने 30-14 के स्कोर से जीत हासिल कर ली। तीसरा सेक्रेड हार्ट बनाम सोबती स्कूल के बीच हुआ। इसमें सोबती स्कूल ने 19-3 से जीत दर्ज की। हार्टमन और स्टेडियम के बीच हुए मुकाबले में हार्टमन स्कूल ने 20-16 स्कोर से विजेता बनी। सोबती स्कूल बनाम आर्मी स्कूल में हुए मुकाबले में आर्मी स्कूल ने 23-13 से जीत दर्ज की। सेक्रेड हार्ट और बिशप कॉनराड के बीच हुए मुकाबले में बिशप कॉनराड की टीम ने 0-19 स्कोर के साथ एक तरफा जीत दर्ज की। क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल बनाम स्टेडियम के बीच खेले गए मैच में क्रिएथिक्स ने 28-11 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राधा माधव बनाम आर्मी पब्लिक स्कूल के मध्य लीग मैच खेला गया। इसमें हार्टमन स्कूल ने 39-19 स्कोर से जीत दर्ज की। वहीं पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हार्टमन स्कूल ने बिशप कॉनराड स्कूल को 42-38 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में राधा माधव ने क्रिएथिक्स स्कूल की टीम को 22-10 स्कोर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हार्टमन बनाम राधा माधव स्कूल के मध्य खेला गया। इसमें राधा माधव स्कूल की टीम ने 52- 24 स्कोर के अंतर से ट्रॉफी पर कब्जा कर विजेता बनी।

विजेता व उपविजेता टीम को पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व बरेली बास्केबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय श्रोतिया ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान पीएसी के असिस्टेंट कमांडेंट विजय राणा, आरएसओ जितेंद्र यादव, सोनेंद्र श्रोतिया, राजेश यादव, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed