फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Qutubkhana Flyover: Promise to build bridge within stipulated time

कुतुबखाना फ्लाईओवरः तय समयसीमा के अंदर पुल बनवाने का वादा

Tue, 05 Jan 2021 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Qutubkhana Flyover: Promise to build bridge within stipulated time
कुतुबखाना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जल्द निर्माण शुरू कराने की कवायद, स्मार्ट सिटी के सीईओ ने बुलाई संबंधित विभागों की बैठक

विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर का संयुक्त सर्वे पूरा होने के साथ उसका मानचित्र तैयार होने के बाद स्मार्ट सिटी के अफसर मुख्यालय भेजने के लिए रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं। स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद ने इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस फ्लाईओवर का निर्माण तय समयसीमा के अंदर किया जाएगा।
कुतुबखाना में फ्लाईओवर बनाने का विरोध जारी है। फ्लाईओवर से बचने के लिए अतिक्रमण हटाकर सड़कें साफ करने के फार्मूले पर मेयर भी व्यापारियों के समर्थन में उतर आए हैं। उधर स्मार्ट सिटी के अधिकारी फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए तैयारियां में जुटे हुए हैं। स्मार्ट सिटी सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि फ्लाईओवर के लिए संयुक्त सर्वे पूरा हो चुका है। मानचित्र भी तैयार होकर सेतु निगम के पास आ चुका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसी सप्ताह जलकल विभाग, विद्युत विभाग और सेतु निगम के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। सभी विभागों से अंडरग्राउंड लाइनों को हटाने के लिए एस्टीमेट भी मांगा गया है। ताकि बाद में फ्लाईओवर निर्माण में किसी तरह की अड़चन पैदा न हो और निर्माण का पूरा बजट एक बार में ही मुख्यालय भेजा जा सके। स्मार्ट सिटी सीईओ अभिषेक आनंद ने कहा कि वह भरोसा दिलाते हैं कि मंजूरी मिलने के बाद तय समय में फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

बढ़ सकता फ्लाईओवर का बजट

बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर का फि लहाल 119 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है लेकिन अभी यह बजट और बढ़ सकता है। इस बजट में बिजली-पानी और सीवर की लाइन शिफ्ट करने का बजट शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु निगम डीपीएम वीके सेन ने बताया कि फिलहाल मानचित्र और संयुक्त सर्वे के आधार पर संभावित एस्टीमेट बनाया गया है। अभी इसमें बिजली-पानी और सीवर की लाइन को शिफ्ट करने का खर्च नहीं जोड़ा गया है। इन विभागों ने सर्वे पूरा कर रिपोर्ट तैयार कर ली है लेकिन शिफ्टिंग में आने वाले खर्च को नहीं जोड़ा गया है। सभी विभाग जल्द ही अपना एस्टीमेट दे देंगे। इसके बाद ही कुल बजट सामने आएगा। सभी विभागों से मिलने वाले एस्टीमेट को जोड़कर ही रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed