{"_id":"60d77cea8ebc3e2d971fdf1d","slug":"purse-snatching-from-teacher-bareilly-news-bly4511682200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंधे पर हाथ मारकर ले गए टीचर का पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंधे पर हाथ मारकर ले गए टीचर का पर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिनदहाड़े लुटेरों ने एक शिक्षिका के कंधे पर हाथ मारकर उनका पर्स लूट लिया। भागते समय लुटेरे शिक्षिका का दुपट्टा भी खींच ले गए। शिक्षिका के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए, लेकिन तब तक लुटेरे काफी दूर जा चुके थे। शिक्षिका ने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी है।
प्रेमनगर के एक निजी स्कूल की शिक्षिका लल्ला मार्केट के पास रहती हैं। वह शनिवार दोपहर दो बजे स्कूल से घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में घर से कुछ पहले बाइक से आए दो युवकों ने उनके कंधे पर हाथ मारा। वह कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनका पर्स छीन लिया। भागते समय युवक ने उनका दुपट्टा भी खींच लिया। सूचना मिलने पर प्रेमनगर इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं मिला। इससे पहले 23 जून को टप्पेबाजों ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के पास रिटायर्ड बैंक अधिकारी ऋभष तिवारी से सोने का कड़ा और दो अंगूठी उतरवा लीं थीं।