{"_id":"66dcf7eaffbe7dd2e304d9d4","slug":"protected-animal-killed-remains-thrown-in-canal-bareilly-news-c-4-bly1015-476261-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संरक्षित पशु की हत्या, नहर में फेंके अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संरक्षित पशु की हत्या, नहर में फेंके अवशेष
विज्ञापन
पुलिस ने अवशेषों को नदी से निकलवाकर दफन कराया, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
बिथरी चैनपुर। थाना क्षेत्र के गांव उडला जागीर के नजदीक नहर में शनिवार सुबह संरक्षित पशु के अवशेष पड़े मिले। इससे गोरक्षक और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से अवशेषों को नहर से निकलवाकर दफन करा दिया और खेत मालिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
गांव उडला जागीर के कुछ किसान शनिवार सुबह नहर के नजदीक से गुजर रहे थे। तभी उन्हाेंने नहर में संरक्षित पशु के अवशेष पड़े देखे। उनकी सूचना पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और गोरक्षक भी आ गए। उन्होंने पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया और थाना पुलिस को सूचना देकर बुलाया। वहीं पुलिस ने कुछ लोगों की मदद से संरक्षित पशु के अवशेषों को नहर से निकलवाया और नजदीकी खेत में गड्ढा करवाकर उन्हें दफन करा दिया। गोरक्षक हिमांशु पटेल ने बताया कि नहर में संरक्षित पशु के अवशेष फेंके गए थे। इंस्पेक्टर आदेश कुमार ने बताया कि खेत मालिक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद