{"_id":"67f66a167371cf8d8606de83","slug":"prostitution-racket-busted-15-accused-including-7-women-in-bareilly-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार का भंडाफोड़: बरेली में सात महिलाओं समेत 15 गिरफ्तार, किराये के मकान में हो रहा था गलत काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार का भंडाफोड़: बरेली में सात महिलाओं समेत 15 गिरफ्तार, किराये के मकान में हो रहा था गलत काम
Wed, 09 Apr 2025 06:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Apr 2025 06:10 PM IST
सार
Bareilly News: इज्जतनगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में देह व्यापार हो रहा था। पुलिस ने मंगलवार शाम को छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना पुलिस ने पकड़े आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में देह व्यापार के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इज्जतनगर थाना पुलिस ने मंगलवार शाम को एक मकान पर छापा मारकर गिरोह की सात महिलाओं समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से आपत्तिजनक सामान, नकदी, क्यूआर कोड, मोबाइल फोन आदि बरामद हुए। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने मंगलवार शाम को करीब 19.25 बजे बन्नुवाल नगर सौ फुटा रोड स्थित मकान में छापा मारा। अलग-अलग कमरों से आठ पुरुष और सात महिलाएं पकड़ी गईं। सभी को थाने लाया गया। यहां पूछताछ करने पर महिलाओं ने बताया कि वे सभी अलग-अलग स्थानों की हैं। अपने अपने परिवारों से अलग रहती हैं। रुपये कमाने के लालच व ऐशो आराम करने के लिए देह व्यापार करती हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: एसएसपी ने 39 दरोगाओं का किया तबादला, जिले की कई चौकियों के प्रभारी बदले
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि उर्मिला नाम की महिला ने यह मकान किराये पर ले रखा है। उर्मिला ही यहां पर महिलाओं को बुलवा लेती हैं। ग्राहकों को बुलाकर रुपये लेकर धंधा करवाती है। महिलाओं ने बताया कि जिन ग्राहकों के पास नकद पैसे नहीं होते तो क्यूआर कोड से ट्रांसफर करा लेती हैं। 1000 रुपये लेकर 2000 रुपये तक सौदा तय करती हैं। मंगलवार को ग्राहकों को बुलाया गया था।
ये पकड़े गए
1. अभिषेक पटेल निवासी ग्राम सिसिया थाना भुता जनपद बरेली
2. अफलाक निवासी बीसलपुर, पीलीभीत
3. वैभव गोयल निवासी बरेली
4. अमर सिंह निवासी बरेली
5. बुद्धसेन निवासी बरेली
6. ताविश निवासी बीसलपुर पीलीभीत
7. अखलाक निवासी बीसलपुर पीलीभीत
8. अजय सागर निवासी सीबीगंज जिला बरेली
1. अभिषेक पटेल निवासी ग्राम सिसिया थाना भुता जनपद बरेली
2. अफलाक निवासी बीसलपुर, पीलीभीत
3. वैभव गोयल निवासी बरेली
4. अमर सिंह निवासी बरेली
5. बुद्धसेन निवासी बरेली
6. ताविश निवासी बीसलपुर पीलीभीत
7. अखलाक निवासी बीसलपुर पीलीभीत
8. अजय सागर निवासी सीबीगंज जिला बरेली