फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Proposal to run light metro till Greater Bareilly and Ramganga Vihar

Bareilly News: ग्रेटर बरेली और रामगंगा विहार तक लाइट मेट्रो चलाने का प्रस्ताव, सांसद ने भेजा पत्र

Wed, 18 Jan 2023 04:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Jan 2023 04:09 PM IST
सार

भाजपा सांसद संतोष गंगवार ने पहले चरण में बरेली-बीसलपुर और दूसरे में जिला जेल कमुआ रोड तक मेट्रो संचालन का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
Proposal to run light metro till Greater Bareilly and Ramganga Vihar
भाजपा सांसद संतोष गंगवार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरेली में प्रस्तावित लाइट मेट्रो का रुख ग्रेटर बरेली और रामगंगा विहार की ओर किए जाने के संबंध में सांसद संतोष गंगवार ने कमिश्नर को पत्र भेजा है। उन्होंने इन प्रस्तावित योजनाओं से मेट्रो का जुड़ाव होने से विकास प्राधिकरण के भूखंड से अधिक राजस्व प्राप्त होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद ने भेजे गए पत्र में कहा है कि बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्रेटर बरेली योजना में 240 हेक्टेयर भूमि अर्जित कर बीडीए आवासीय व वाणिज्यिक भूखंड विकसित करेगा। बीडीए की ही रामगंगा विहार योजना की 269 हेक्टेयर भूमि में भूखंडों की बिक्री जारी है। इन दोनों योजनाओं तक मेट्रो पहुंचने से लोगों को काफी फायदा होगा। 

विज्ञापन

हजारों लोग होंगे लाभान्वित

उन्होंने बताया कि इसी मार्ग पर पीएम आवास योजना कुआडांडा, जिला जेल, शिक्षण संस्थान, कॉलोनियां भी स्थित हैं। ऐसे में करीब दस हजार से ज्यादा परिवार सीधे लाभान्वित होंगे और सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पहले चरण में बरेली-बीसलपुर और दूसरे में जिला जेल कमुआ रोड तक मेट्रो संचालन का सुझाव दिया है। साथ ही, सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधि के सुझाव के अनुसार एअरपोर्ट की ओर से ट्रैफिक कम है। ऐसे में फन सिटी से आगे मेट्रो रेल का रूट निर्धारित न करने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed