फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Property freeze worth 267 crores action taken against smack smuggler Fayaz on DM's order

Bareilly: 2.67 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, डीएम के आदेश पर स्मैक तस्कर फैयाज के खिलाफ हुई कार्रवाई

Fri, 07 Oct 2022 09:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Oct 2022 09:26 PM IST
सार

फरीदपुर के ऊंचा मोहल्ले में रहने वाले फैयाज की बैटरी की फैक्टरी है। फैयाज स्मैक तस्करी करता है। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर की।
 

विज्ञापन
Property freeze worth 267 crores action taken against smack smuggler Fayaz on DM's order
स्मैक तस्कर फैयाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कुख्यात स्मैक तस्कर शहीद खां के पार्टनर फैयाज की 2.67 करोड़ की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। फैयाज के खिलाफ हाल ही में गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी जिससे डीएम ने उसकी संपत्ति फ्रीज करने की अनुमति दी।

विज्ञापन

 

फतेहगंज पूर्वी के पढेरा गांव से पुलिस ने पिछले साल तत्कालीन प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे को 20 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि शहीद की फरीदपुर के ऊंचा मोहल्ले में रहने वाले फैयाज की पार्टनरशिप में बैटरी की फैक्टरी है। इसके बाद छानबीन की गई तो सामने आया कि फैयाज भी स्मैक तस्करी करता है। इस पर पुलिस ने उसी केस में फैयाज को भी वांछित कर उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई  कर दी।

विज्ञापन

 


इसके बाद फैयाज की संपत्ति की जांच की तो गौसगंज सराय, मोहल्ला महादेव, मोहल्ला ऊंचा, इनायतपुर, पहलऊ पट्टी और सराय में उसके और उसकी पत्नी शाहीन के नाम प्लॉट और कृषि भूमि होने का पता चला। आंकलन करने पर कुल संपत्ति 2.67 करोड़ की पाई गई। डीएम से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने फैयाज की सारी संपत्ति फ्रीज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


फैयाज और उसकी पत्नी शाहीन की संपत्ति को गैंगस्टर की कार्रवाई के तहत फ्रीज कर दिया गया है। तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहगी। राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed