फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Properties of 20,000 defaulters who have evaded tax of Rs 20 crore will be confiscated.

Bareilly News: 20 करोड़ का टैक्स डकारने वाले 20 हजार बकायेदारों की संपत्तियां होंगी कुर्क

Wed, 10 Jun 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Properties of 20,000 defaulters who have evaded tax of Rs 20 crore will be confiscated.
बरेली। नगर निगम ने हाउस, वाटर और सीवर कर के 20 हजार से अधिक बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। इन करदाताओं पर निगम का 20 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व बकाया है। निगम ने सीलिंग और कुर्की जैसी कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है।
विज्ञापन




मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि 20 हजार करदाताओं को पिछले पांच वर्षों में कई चेतावनी नोटिस भेजे गए थे। इसके बावजूद उन्होंने कर जमा नहीं किया। निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, बकायेदारों की सूची में लगभग 4 हजार व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। इसमें 7 हजार मिश्रित (आवासीय और व्यावसायिक) भवन भी हैं। शेष संख्या सामान्य आवासीय संपत्तियों की है। अधिकारियों का कहना है कि बकाए की मोटी रकम व्यावसायिक और मिश्रित श्रेणी की संपत्तियों पर अटकी है। निगम ने सरकारी खजाने को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन




वसूली के लिए विशेष टीमों का गठन

निगम ने बकाया वसूली के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। सीलिंग और कुर्की का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फंसे हुए करोड़ों रुपये के राजस्व को वापस वसूलना है। यह औचक और सख्त अभियान तुरंत प्रभाव से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed