{"_id":"68dd0095a07d702298050a0d","slug":"procurement-of-paddy-and-millet-in-bareilly-from-october-3-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धान-बाजरा की खरीद तीन अक्तूबर से, जानिए कितना है समर्थन मूल्य और कितने बनाए गए केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धान-बाजरा की खरीद तीन अक्तूबर से, जानिए कितना है समर्थन मूल्य और कितने बनाए गए केंद्र
Wed, 01 Oct 2025 03:51 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 01 Oct 2025 03:51 PM IST
सार
बरेली जिले में धान खरीद के लिए 122 और बाजरे के लिए छह क्रय केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार और शुक्रवार को अवकाश होने से तीन अक्तूबर से जिले में सरकारी खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली जिले में धान और बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तीन अक्तूबर से खरीद शुरू हो रही है। धान खरीद के लिए जिले में 122 क्रय केंद्र खोले गए हैं। छह क्रय केंद्रों पर बाजरे की खरीद होगी।
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने बताया कि वैसे एक अक्तूबर से खरीद करने के निर्देश हैं, लेकिन बुधवार और शुक्रवार को अवकाश होने से तीन अक्तूबर से जिले में सरकारी खरीद शुरू होगी। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि 1.32 लाख मीट्रिक टन धान और 1500 मीट्रिक टन बाजरा खरीद का लक्ष्य शासन से मिला है।
विज्ञापन
पिछले साल 1.30 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला था। सभी क्रय केंद्रों पर कुल 17 लाख बोरे भी उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि कॉमन धान की खरीद 2369 रुपये और ग्रेड-ए धान की 2389 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। इसी तरह बाजरा 2775 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों के पंजीकरण का काम एक सितंबर से चल रहा है। अब तक 900 किसानों के पंजीकरण हो भी गए हैं।
विज्ञापन
बनाया गया कंट्रोल रूम
संभागीय खाद्य नियंत्रक के कार्यालय में धान खरीद नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। 0581-2427115 व 0581-2427342 और व्हाट्सएप नंबर 8868857152 भी जारी किए गए हैं। इस नियंत्रण कक्ष में दो शिफ्ट में कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संभागीय खाद्य नियंत्रक डॉ. मनिकंडन ए ने बताया कि धान खरीद से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा और संबंधित किसानों से फीडबैक भी लिया जाएगा।