फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Proctorial board became active after the ruckus over ragging

रैगिंग को लेकर बवाल के बाद सक्रिय हुआ प्रोक्टोरियल बोर्ड

Sat, 05 Dec 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Proctorial board became active after the ruckus over ragging
bareilly college

बारादरी पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य से हालात के बारे में ली जानकारी
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन सामान्य रूप से लगीं एलएलबी की कक्षाएं

बरेली। बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को रैगिंग की कोशिश को लेकर बवाल के बाद कॉलेज प्रबंधन शुक्रवार को सक्रिय दिखा। यह बात सही है कि बृहस्पतिवार को प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के मौके पर पहुंचने से घटना बढ़ने से बच गई थी, मगर कहीं न कहीं चूक भी सामने आ रही है। रैगिंग रोकने को इस बार कोई खास इंतजाम नहीं किया गया।
कॉलेज प्रबंधन ने घटना के दूसरे दिन परिसर में काफी सख्ती दिखाई। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को भी पूरा मामला बता दिया। इसके बाद ही कॉलेज परिसर में पीएसी की एक कंपनी भेजी गई। बारादरी पुलिस भी सक्रिय हो गई। श्यामगंज पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह सिरोही ने बरेली कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य व चीफ प्राक्टर सहित दूसरे शिक्षकों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस घटना में और कौन से छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

बारादरी पुलिस और पीएसी कर्मियों के साथ चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा व प्रोक्टोरियल बोर्ड के अन्य सदस्यों ने पूरे कॉलेज में घूमकर गतिविधियों पर नजर रखी। इससे पहले प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने चीफ प्रॉक्टर व प्रोक्टोरियल बोर्ड सदस्यों के साथ अपने कार्यालय में लंबी वार्ता की। प्राचार्य ने भौतिक विज्ञान के डॉ. एचबी गौतम की अध्यक्षता में बनी एंटी रैगिंग कमेटी को इस पूरे मामले की जांच करके 15 दिन के अंदर पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कॉलेज प्रबंधन का अब प्रयास है कि कॉलेज का शैक्षिक माहौल गड़बड़ न हो। शुक्रवार को एलएलबी की कक्षाएं हर दिन की तरह ही चलीं। रैगिंग की शिकायत करने वाले जूनियर छात्र भी घबराए बगैर कक्षा में मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस और प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी कॉलेज परिसर में मुआयना करते हुए हालात का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में घूमते दिखाई दिए हमला करने वाले कुछ छात्र

रैगिंग करने में असफल रहे सीनियर छात्रों की शिकायत करने वाले एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्र वंश चतुर्वेदी का कहना है कि हमला करने वाले कुछ छात्र दूसरे दिन भी कॉलेज परिसर में दिखाई दिए। सूचना पर चीफ प्राक्टर डॉ. वंदना शर्मा मौके पर पहुंचीं लेकिन तब तक वहां से सीनियर छात्र खिसक गए।

काली सूची में डाले जाएंगे विवाद में रहने वाले छात्र

चीफ प्राक्टर डॉ. वंदना शर्मा का कहना है कि कई मामलों में विवादित रहे छात्रों की सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा कॉलेज में आने वाले बाहरी छात्रों को भी चिह्नित किया जा रहा है। इन सभी को काली सूची में शामिल करने के बाद उनके नाम पुलिस को बताए जाएंगे।

बरेली कॉलेज की घटना के बाद पूरे मामले की जांच एंटी रैगिंग कमेटी को दे दी गई है। कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई। कॉलेज परिसर में किसी तरह की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -डॉ. वंदना शर्मा, चीफ प्राक्टर, बरेली कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed